*नगर में पहली बार निकल रही बाल कांवड़ यात्रा, भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जुटेंगे नगर के बालक करेंगे भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक*
*युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से ओर भारतीय सभ्यता से करवा रहे परिचय*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। श्रावण मास के इन दिनों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के द्वारा अपने आराध्य देव भगवान शिव शंकर के श्री चरणों में अपनी भक्ति ओर भाव समर्पित किए जा रहे ।
*प्रथम बार निकल रही बाल कावड़ यात्रा*
नगर ओर आसपास से इन दिनों कावड यात्राएं भी निकल रही हे,। इसी क्रम में पेटलावद के राम मोहला स्थित श्री रामजी मंदिर से भगवान भूतेश्वर महादेव क्षेत्र के जाने माने पंडित श्री पीयूष जोशी के नेतृत्व ओर युवा पंडित गर्व जोशी के सहयोग ओर राम मोहल्लावासियों ,भक्तों के सहयोग से नगर में प्रथम बाल कावड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा हे।
*14 अगस्त को प्रात निकलेगी कावड यात्रा*
पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन आगामी 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री राम-रामोला मंदिर से होगा।
*बाबा भूतेश्वर महादेव का करेंगे जलाभिषेक*
आयोजकों के अनुसार यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भूतैश्वर महादेव (फूटा मंदिर) पहुंचेगी। यात्रा में नगर के बालक कांवड़ लेकर भगवान महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार, भारतीय संस्कृति और भगवान शिव के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है।
आयोजकों ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के साथ इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर बाल कांवड़ यात्रा को सफल एवं भव्य बनाएं। श्रावण मास में आयोजित इस बाल कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
*नईं पीढ़ी को पढ़ा रहे सनातन का पाठ*
वही पंडित पीयूष जोशी नईं पीढ़ी को भारतीय सभ्यता,संस्कृति ओर सनातन कि शिक्षा ओर अलख जगाने में आयोजक मंडल की नगर में प्रशंसा भी हो रही हे।

.jpg)

.jpg)
















