हर घर तिरंगा अभियान के तहत् सांदीपनि विद्यालय थांदला में रंगोली,चित्रकला,निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न
,,छात्रों के दिखा देश भक्ति जज्बा,,
थांदला
मनोज उपाध्याय,,
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर की अनुशासित सांदीपनि विद्यालय थांदला में चित्रकला,निबंध ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रगोली बनाई गई,
शासन के आदेश अनुसार पूरे देश भर में स्वतंत्रता पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
दिनांक 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान में सांदीपनि विद्यालय के छात्रों ने भी देश भक्ति का जज्बा दिखा दिया
प्राचार्य सरिता ओझा, के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया महिला स्टाफ द्वारा छात्रों को प्रेरित कर छात्रों द्वारा देश भक्ति रंगोली बनाकर अपनी सहभागिता दिखाई निबंध, रंगोली,चित्रकला में कई छात्रों ने
भाग लिया साथ ही प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय के समस्त स्टाफ , शिक्षक, शिक्षिकाएं ,छात्र उपस्थित रहे

.jpg)


.jpg)
















