श्रद्धेय श्रीमती मनोरमा जानी को मप्र सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने दी श्रद्धांजलि*

Breaking Ticker

श्रद्धेय श्रीमती मनोरमा जानी को मप्र सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने दी श्रद्धांजलि*

 *श्रद्धेय श्रीमती मनोरमा जानी को मप्र सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने दी श्रद्धांजलि*

*वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी के निवास पर जाकर किया शोक प्रकट*

(मनोज पुरोहित)

​पेटलावद।वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता मनोज जानी की पूजनीय माताजी, स्वर्गीय मनोरमा जानी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद स्थित उनके निवास पहुँचीं।


​मंत्री सुश्री भूरिया ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

​इस अवसर पर उनके साथ  जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, जयराज भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


*ये रहे उपस्थित*

​परिवार की ओर से वीरेंद्र भट्ट, सुनील जानी, हरीश जानी, दीपक जानी, यश रामावत, तन्मय चतुर्वेदी, जय राज भट्ट, कीर्तिश जानी, विनोद बाफना, धर्मेंद्र जानी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण पत्रकार और राजनीतिक जगत ने इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"