हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब थांदला के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित।
पीएमश्री विद्यालय में 50 से ज्यादा छात्राओं ने लिया हिस्सा
अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गांचले के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
थांदला ,मनोज उपाध्याय
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर की अनुशासित पीएमश्री विद्यालय में लायंस क्लब थांदला के तत्वाधान में देशभक्ति से ओतप्रोत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के हाल में आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम भास्कर गांचले कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज कार्यक्रम संयोजक पीएमश्री विद्यालय प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत सम्मान कर संस्था प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान की संपूर्ण जानकारी दी
कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने लायंस क्लब की जानकारी देते हुवे बताया की क्लब का उद्देश्य सेवा कार्य करना एवं देश के लिये समर्पित भावना से जुड़ कर देशहित में निस्वार्थ भावना से कार्य करना इसी कड़ी में आज इस अभियान से जुड़कर विद्यालय में अध्ययनरत बहनों को देशभक्ति से जोड़ कर देश के महा पुरुषों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलना ही क्लब का मेन ध्येय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे एसडीएम भास्कर गांचले ने कहा की दिनांक 10 अगस्त से 17 अगस्त तक शासन के आदेशानुसार नगर में देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन होना तय है इसी संदर्भ में लायंस क्लब थांदला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना हर्ष की बात है नगर की समस्त संस्थाओं से अनुरोध है कि इस अभियान से जुड़ कर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करे।
कार्यक्रम में पचास से ज्यादा छात्राओं को अतिथियों द्वारा कॉपी वितरण कर प्रतियोगिता का आगाज़ किया कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गांचले, लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, पीएमश्री विद्यालय प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव, लायन उमेश पींचा, लायन प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा)पूर्व अध्यक्ष लायन चिराग घोड़ावत, लायन सावन गर्ग, लायन सुधीर शर्मा, लायन बलवंत नायक, वरिष्ठ पीटीआई जगत शर्मा सहित विद्यालय परिवार प्रमुख श्रीमती मनोरमा भाबोर, श्रीमती स्वाति आचार्य, अब्दुल कादिर खान, तरुणराव भट्ट, नम्रता शर्मा, संजू त्रिपाठी, श्रीमती योगिता शर्मा सहित स्टाफ एवं विद्यालयीन छात्राओ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन सर दीपेंद्र समाधियां द्वारा किया गया आभार लायन प्रशांत उपाध्याय ने माना एवं महत्वपूर्ण घोषणा की जो भी प्रतियोगी इस निबंध प्रतियोगिता में शामिल हो कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर पहुंचेगी उन्हें मीनाक्षी महेंद्र उपाध्याय सेवा समिति की और से क्रमशः 1501,1101,501 का नगद पुरस्कार समिति द्वारा मुख्य समारोह स्थल दशहरा मैदान पर 15 अगस्त को विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रदान किए जावेगे।

.jpg)




.jpg)
















