खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी कार्रवाई, 935.2 लीटर घी जब्त*

Breaking Ticker

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी कार्रवाई, 935.2 लीटर घी जब्त*

*खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी कार्रवाई, 935.2 लीटर घी जब्त*

जिले से 1135.78 लीटर घी जब्त करीबन ₹8 लाख 5 हजार

*त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच, 20 जुलाई से अब तक जिले में 1135.78 लीटर घी जब्त*

मनोज उपाध्याय,राजेश डामर 

थांदला,,जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मिलावट खाद्य प्रदार्थ पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा आम जन के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रहे नकली पदार्थों को कारोबार बढ़ता जा रहा इसी के चलते नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को थांदला नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा कुल 935.2 लीटर घी जब्त कर आगामी जांच होने तक उसके विक्रय पर रोक लगाई गई। जब्त घी का कुल बाजार मूल्य ₹6 लाख 60 हजार 400 है।


कार्रवाई के दौरान फर्म प्रवीण कुमार शांतिलाल से वातुला घी की कुल 108 लीटर मात्रा जब्त की गई, जिसका बाजार मूल्य ₹81 हजार 360 है। वहीं फर्म संजय कुमार राजेंद्र कुमार से 827.2 लीटर घी जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य ₹5 लाख 79 हजार 40 है। जब्त की गई सामग्री को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक विक्रय से प्रतिबंधित किया गया है


खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने नियमानुसार लेकर जांच एवं परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*20 जुलाई से अब तक 8.05 लाख रुपए से अधिक का घी जब्त*

जिले में मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक कुल 1135.78 लीटर घी जब्त किया गया है, जिसका कुल बाजार मूल्य ₹8 लाख 5 हजार 120 है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जब्ती की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

थांदला में की गई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री राजेश जमरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"