40 वर्षों की गौरवशाली शिक्षकीय सेवा पूर्ण करने पर कुंवर प्रतापसिंह जी राठौर का हुआ अभिनंदन*

Breaking Ticker

40 वर्षों की गौरवशाली शिक्षकीय सेवा पूर्ण करने पर कुंवर प्रतापसिंह जी राठौर का हुआ अभिनंदन*

 *40 वर्षों की गौरवशाली शिक्षकीय सेवा पूर्ण करने पर  कुंवर प्रतापसिंह जी राठौर का हुआ अभिनंदन*

*भव्य सेवानिवृत्ति समारोह हुआ आयोजित*

*मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। ज्ञान, अनुशासन, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों की ज्योत जलाकर अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले राजपूत समाज के वरिष्ठ , पेटलावद  क्षेत्र की जानीमानी हस्ती हुकम आदरणीय कुंवर प्रतापसिंह जी राठौर जुलाई माह में अपनी 40 वर्षों की गौरवशाली एवं आदर्श शिक्षकीय सेवा पूर्ण कर शासकीय हाईस्कूल झोंसर से सेवानिवृत्त हुए


*शिक्षा के क्षेत्र में रहा  गौरवशाली योगदान*

चार दशकों तक शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से सेवाएं देते हुए उन्होंने असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को आलोकित किया। उनके शिक्षा-जगत के प्रति अतुलनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, तपःपूत सेवा, अनुकरणीय व्यक्तित्व तथा समाज निर्माण में अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त  पूरा क्षेत्र करता हे।


*सेवायत्रा का भव्य सम्मान समारोह हुआ आयोजन*


श्री राठौर के सेवानिवृत होने के शुभ अवसर पर एक भव्य स्वागत,अभिनंदन एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन गत दिनों 07 अगस्त शुक्रवार को निजी गार्डन में किया गया 

करने के लिए अभिनंदन इस भव्य अभिनन्दन  समारोह में श्री राठौर के  शैक्षणिक जीवन की उपलब्धियों एवं चार दशक की सेवायात्रा को सम्मानपूर्वक याद किया गया 


आयोजकों ने कहा कि एक शिक्षक का जीवन केवल अध्यापन तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पीढ़ियों के व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करता है। 

*गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्टॉफ, सामाजिक संगठनों ने क्रिया श्री राठौर का अभिन्नदन*


श्री राठौर के  द्वारा विद्यार्थियों में रोपे गए संस्कार और जीवन-मूल्य सदैव समाज में जीवित रहेंगे।

समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बीईओ, शिक्षकगणों,   सहकर्मियों , राजपूत समाजजन, अभिभाषकगण, पत्रकारों नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संस्थाओं  एवं आत्मीयजनों,परिजनों  की गरिमामयी  उपस्थिति में श्री राठौर को साल,श्रीफल भेंटकर पुष्पहार  पहनाकर ओर पुष्पवर्षा करते हुए सफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर  श्री राठौर का भव्य सम्मान ओर अभिनंदन किया गया ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"