तेरापंथ धर्मसंघ की प्रमुख केंद्रीय संस्था जैन विश्व भारती की समण संस्कृति संकाय के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बने पंकज जे. पटवा*

Breaking Ticker

तेरापंथ धर्मसंघ की प्रमुख केंद्रीय संस्था जैन विश्व भारती की समण संस्कृति संकाय के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बने पंकज जे. पटवा*

 *तेरापंथ धर्मसंघ की प्रमुख केंद्रीय संस्था जैन विश्व भारती की समण संस्कृति संकाय के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बने पंकज जे. पटवा*

(मनोज पुरोहित)

*पेटलावद।*  आचार्यश्री तुलसी द्वारा "समाज की कामधेनु" कहे जाने वाले *तेरापंथ धर्मसंघ की प्रमुख केंद्रीय संस्था जैन विश्व भारती* के अंतर्गत संचालित शिक्षा विभाग *समण संस्कृति संकाय* ने पेटलावद के *पंकज जे. पटवा* को *राष्ट्रीय मीडिया संयोजक* के पद पर मनोनीत किया है

समण संस्कृति संकाय के *विभागाध्यक्ष मालचन्द जी बेगानी* एवं *सह विभागाध्यक्ष हनुमानचंद जी लुंकड़* द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में पंकज जे. पटवा को *संपूर्ण भारत* के लिए संकाय की विभिन्न गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


*जैन धर्म के प्रचार में मिलेगी नई गति* :--

समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती के शिक्षा विभाग के रूप में कार्य करते हुए *जैन विद्या परीक्षा, आगम मंथन प्रतियोगिता, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं "जाने जैन धर्म का इतिहास"* जैसे आयामों के माध्यम से जैन धर्म और संस्कारों के प्रचार-प्रसार में संलग्न है।

*संकाय पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास है कि* राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक की नियुक्ति से इन कार्यक्रमों को देशभर में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवा पीढ़ी तक जैन सिद्धांतों को आधुनिक माध्यमों से पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

नवमनोनीत राष्ट्रीय मीडिया संयोजक *पंकज जे. पटवा* ने अपने नवीन दायित्व के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"