झाबुआ जिले में मध्य प्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का आगाज*

Breaking Ticker

झाबुआ जिले में मध्य प्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का आगाज*

 *झाबुआ जिले में मध्य प्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का आगाज*

*आशीष बाविस्कर बने जिला अध्यक्ष, अंकित कुमार भंडारी को मिली जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी*

*बॉक्सिंग के क्षेत्र में युवाओं को मिलेंगे  कई सुनहरे अवसर*मिल रही बधाई*


(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। जिले में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। मध्य प्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा झाबुआ जिले में बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई इकाई का गठन किया गया है।


एसोसिएशन की ओर से आशीष बाविस्कर को जिला अध्यक्ष एवं अंकित कुमार भंडारी को जनरल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा।


नई जिला इकाई का उद्देश्य झाबुआ जिले की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बॉक्सिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में जिले में बॉक्सिंग खिलाड़ियों को तैयार करने, प्रशिक्षण देने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।



*मिल रही बधाई*


इस अवसर पर खिलाड़ी मित्रों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष बाविस्कर एवं जनरल सेक्रेटरी अंकित कुमार भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में झाबुआ जिले से बॉक्सिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।


*बॉक्सिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए कई अवसर*


झाबुआ जिले में बॉक्सिंग के क्षेत्र में यह नई शुरुआत निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद और अवसर लेकर आई है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"