*रोटरी क्लब न्यू पेटलावद का भव्य पदस्थापना समारोह हुआ संपन्न*
*डॉ. अल्पित गांधी ने अध्यक्ष एवं आभास सोलंकी ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की*
*चिकित्सा उपकरण किए भेट*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। रोटरी क्लब न्यू पेटलावद का पदस्थापना समारोह रविवार को खुशनुमा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. अल्पित गांधी ने क्लब अध्यक्ष तथा आभास सोलंकी ने क्लब सचिव पद की शपथ ग्रहण की।
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संस्कार कोठारी थे, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एल. चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में पीडीजी रोटेरियन अनीश मलिक ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन हीरालाल सोलंकी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन रोटेरियन रोहित कटकानी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोटेरियन संस्कार कोठारी ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नव निर्वाचित टीम को समाजहित में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एम. एल. चोपड़ा ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में रोटरी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए क्लब को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अल्पित गांधी ने अपने संबोधन में आगामी वर्ष के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण तथा सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों एवं योजनाओं की जानकारी दी तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की, जिनमें संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राहुल मुथा, रवि मेहता, रोहित कटकानी, निलेश मेहता, अनूप मेहता, वीरेंद्र चौहान, संजय मेहता, मयंक भंडारी, पदम मेहता, अरुण मेहता, राजेश पाटीदार, नयन भंडारी एवं कीर्तिश चाणोदिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*चिकित्सा उपकरण बैंक विस्तार*
स्वर्गीय श्री मति ताराबाई शैतानमलजी भंडारी की स्मृति में परिवार द्वारा ओर क्लब अध्यक्ष अल्पितजी गांधी परिवार द्वारा चिकित्सक उपकरण भेट किये क्लब द्वारा उपस्थित दान दाताओं का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न रोटरी क्लबों से आए अनेक रोटेरियन्स, समाजसेवी, पत्रकारगण,गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं पूर्व अध्यक्षों के योगदान का सम्मान भी किया गया। अंत में सचिव आभास सोलंकी ने सभी अतिथियों, रोटेरियन्स एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सौहार्द, सेवा भावना एवं रोटरी के आदर्शों के प्रति समर्पण के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

.jpg)

.jpg)
















