नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 के तहत झोसर स्कूल के 140 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

Breaking Ticker

नशे से दूरी हे जरूरी 2.0 के तहत झोसर स्कूल के 140 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

 *नशे से दूरी  हे जरूरी 2.0 के तहत झोसर स्कूल के 140 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*


(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। पुलिस थाना पेटलावद द्वारा 15 से 30 जुलाई तक संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल झोसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



एसडीओपी श्रीमती अनुरुक्ति सबनानी एवं थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक महेश भामदरे ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक युवा समन्वयक हेमराज गणावा ने विद्यार्थियों को खेल, व्यायाम और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अनुशासित जीवनशैली और खेलकूद युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के 140 विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एस.एल. सिंगाड़, शिक्षक बेनेदिक मावी, जगदीश पाटीदार, कु. सुशीला देवड़ा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"