*गायत्री मंत्रों का अखंड जाप, पंचकुंडीय महायज्ञ ओर महाप्रसादी का हो रहा आयोजन*
*गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद मना रहा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 के अवसर पर 26 से 29 जुलाई तक चार दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समस्त गायत्री परिवार एवं नगरवासियों को सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।
*ये रहेंगे आयोजन*
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 26 जुलाई (रविवार) को सवा लाख गायत्री मंत्रों के जप से होगी। इसके पश्चात 27 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक अखंड जप का आयोजन किया जाएगा। 28 जुलाई (मंगलवार) को सायं 5 से 6 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जप संपन्न होगा।
महोत्सव का समापन 29 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 8 बजे से आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ होगा। यज्ञ के उपरांत गुरुपूजन एवं गुरु प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
*लेवे धर्म लाभ*
गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद ने सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागिता कर गुरु कृपा एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

.jpg)


.jpg)
















