डॉ दादू महाराज संस्थान का गुरु पूर्णिमा उत्सव गांधी हॉल में*

Breaking Ticker

डॉ दादू महाराज संस्थान का गुरु पूर्णिमा उत्सव गांधी हॉल में*

 *डॉ दादू महाराज संस्थान का गुरु पूर्णिमा उत्सव गांधी हॉल में*

*गुरुदेव का आशीर्वाद लेने पेटलावद,धार,झाबुआ से भी होंगे भक्त शामिल*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद/​इंदौर। डॉ दादू महाराज संस्थान के तत्वावधान में आगामी 29 जुलाई, बुधवार को गांधी हॉल में भव्य 'गुरु पूर्णिमा उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक और सामाजिक समागम में मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल सहित महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिष्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

​संस्थान से जुड़े मनोज हार्डिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर संस्थान द्वारा कई महत्वपूर्ण सामाजिक और धार्मिक संकल्प लिए जाएंगे , 

​इस वर्ष गुरु पूर्णिमा उत्सव के मंच से संस्थान द्वारा ​श्रीमद् भगवत गीता जी का व्यापक वितरण, 

​पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़े पैमाने पर पौधों का वितरण,

​मानवता की सेवा के लिए रक्तदान एवं नेत्रदान का महा-संकल्प व 

​समाज के वंचित वर्ग के लिए निःशुल्क कन्या विवाह कराने का संकल्प लिया जाएगा। 

​गांधी हॉल में आयोजित होने वाला यह उत्सव सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न सत्रों में संपन्न होगा:

​प्रातः काल का सत्र (10:00 बजे से): दत्त अवतारी परम पूज्य श्री नाना महाराज तरानेकर जी के चित्र का पूजन, माल्यार्पण और 25 मिनट का सामूहिक मंत्र जाप किया जाएगा। इसके बाद 10 मिनट का ध्यान और स्वल्पाहार होगा।


​दोपहर का सत्र (12:00 से 4:00 बजे तक): इस दौरान मुख्य रूप से गुरु मंत्र दीक्षा, शिष्यों से भेंट, पूजन और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।

​मुख्य समारोह (शाम 5:00 बजे से): संध्या काल में मुख्य समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ होगी।

​5:30 बजे: शनि चालीसा, आरती और मंत्र जाप।

​6:00 बजे: परम पूज्य डॉ. दादू महाराज जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायक प्रवचन (20 मिनट)।

​विद्वतजन सम्मान समारोह (शाम 6:30 बजे): इस सत्र में देश-प्रदेश से पधारे मुख्य अतिथियों का आगमन और उद्बोधन होगा। समारोह में समाज और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट विद्वत जनों का परिचय व उनके कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों द्वारा विद्वानों को अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

​रात्रिकालीन सत्र (7:30 बजे से देर रात तक): पुनः शिष्यों से भेंट और पूजन का दौर शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। साथ ही महाप्रसादी (भोजन प्रसाद) का वितरण भी अनवरत जारी रहेगा।

इस पूरे भव्य कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रीमती अलका सैनी एवं विजय अंबेकर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। संस्थान ने सभी गुरु भक्तों और धर्मप्रेमी जनता से इस पावन उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"