साईं मित्र मंडल मना रहा हर साल की तरह भव्य गुरुपूर्णीमा महोत्सव*

Breaking Ticker

साईं मित्र मंडल मना रहा हर साल की तरह भव्य गुरुपूर्णीमा महोत्सव*

 *भव्य कलश यात्रा ओर महाप्रसादी का होगा आयोजन*

*साईं मित्र मंडल मना रहा हर साल की तरह भव्य गुरुपूर्णीमा महोत्सव*


(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। धर्म नगरी हर दिन सामाजिक धार्मिक आयोजन होते रहते हे । प्रतिवर्षनुसार  साईं मित्र मंडल पेटलावद के तत्वावधान में  इस वर्ष भी आगामी 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


*निकलेगी कलश यात्रा*



आयोजन की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे मंदिर परिसर (पुराना बस स्टैंड) से अर्पण कलश यात्रा एवं साईं बाबा की शाही सवारी के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए साईं बाबा भंडारे का आयोजन रखा गया है। भंडारा बड़े साथ ओसवाल पंच जैन मांगलिक भवन, झंडा बाजार, पेटलावद में आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।



*लेवे धर्म लाभ*


साईं मित्र मंडल पेटलावद ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"