*हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों के साथ सनातन सेवा संस्थान श्री रामदेवजी मंदिर पर भव्य गुरुपूर्णीमा महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन*
*महामंडलेश्वर स्वामी श्री नरसिंहानन्दजी 1008 की कृपा से होते हर वर्ष आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। सनातन सेवा आश्रम, श्री रामदेव मंदिर, पेटलावद में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन आषाढ़ पूर्णिमा, 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार परम आराध्य बाबा रामदेवजी एवं परम पूज्य संस्थापक 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नरसिंहानंदजी महाराज (बापूजी) की असीम कृपा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं से तन, मन एवं धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
*कई आयोजन होंगे*
कार्यक्रमों की शुरुआत 23 जुलाई को सद्गुरुदेव श्री नरसिंहानंदजी (बापूजी) के जन्मोत्सव, भजन, महाआरती एवं महाप्रसादी से होगी। इसके बाद 25 जुलाई से पांच दिवसीय अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा। 29 जुलाई को प्रातः श्रृंगार आरती, भव्य शोभायात्रा, महाआरती, विशाल भंडारा तथा सायंकाल माँ श्री गायत्री उत्सव एवं कलश विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था नगर परिषद रोड स्थित कुमकुम गार्डन, पेटलावद में रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन सनातन सेवा आश्रम पेटलावद एवं समस्त भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है।
*भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ आयोजन*
शनिवार रात्रि में देवशयनी ग्यारस से पंच दिवसीय अखंड कीर्तन (हरे राम हरे कृष्ण) मेंरात्रि,08.00 बजे से पधारे श्री चंद्रानंदन जी महाराज एवं श्री आनंदी महाराज ने भगवान श्री रामदेव जी व ब्रह्मलीन श्री श्री १००८ स्वामी श्री नरसिंहानन्द महाराज की आरती कर श्री गुरु पूर्णिमा पांच दिवसीय महोत्सव का प्रारंभ किया
*लेवे धर्म लाभ*
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

.jpg)


.jpg)
















