सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व लाइनमैन भगवती प्रसाद जायसवाल को मिला पदोन्नति का तोहफा*

Breaking Ticker

सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व लाइनमैन भगवती प्रसाद जायसवाल को मिला पदोन्नति का तोहफा*

 *सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व लाइनमैन भगवती प्रसाद जायसवाल को मिला पदोन्नति का तोहफा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, पेटलावद के कर्मठ लाइनमैन , धर्म कर्म में अग्रणी भगवती प्रसाद जायसवाल करड़ावद को सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व पदोन्नति मिलने पर उनके आवास पर सम्मानपूर्वक पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के सहायक यंत्री हेमंत बामणिया, झाबुआ सर्किल के स्टेनो कमलेश श्रीवास्तव, मेघनगर के अधिकारी सरवन पारगी, झाबुआ के सुनील राठौड़ सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उनके निवास पहुंचे। सभी ने श्री जायसवाल को पदोन्नति पत्र सौंपकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखद जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि भगवती प्रसाद जायसवाल ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया है। उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान पदोन्नति के रूप में मिला है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

*मिल रही बधाई*

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों,परिवारजनों,इष्ट मित्रों , ओर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों ने श्री जायसवाल का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उन्हें पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"