*तीर्थ स्थली श्रृंगेश्वर धाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हो रहा आयोजन*

Breaking Ticker

*तीर्थ स्थली श्रृंगेश्वर धाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हो रहा आयोजन*

 *तीर्थ स्थली श्रृंगेश्वर धाम में  भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हो रहा आयोजन*

*लेवे धर्म लाभ*

(मनोज पुरोहित)


 28 एवं 29 जुलाई को, भजन संध्या से लेकर महाअभिषेक तक होंगे धार्मिक आयोजन

पेटलावद। प्राचीन तपोस्थली श्री श्रृंगेश्वर धाम, माही तट झकनावदा (तहसील पेटलावद) में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।


*02 दिवसीय  आयोजन में होंगे कई कार्यक्रम*


 सतगुरु श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री काशीगिरी बाबा की कृपा से आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।महोत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी, मंगलवार) को रात्रि 8 बजे भजन संध्या से होगा। इसके बाद 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा, बुधवार) को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरु महाराज का महाअभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे गुरु पूजन एवं महाआरती तथा दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।


आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर गुरु चरणों में वंदन करें, धर्मलाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं।


*लेवे धर्म लाभ*


यह आयोजन श्री महंत रामेश्वरगिरी महाराज (गादीपति), भंडारा समिति एवं गुरु भक्त मंडल के सान्निध्य में संपन्न होगा। समिति ने समस्त भक्तजनों से धर्म लाभ लेने की अपील की हे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"