जिंदा आदमी की निकाली शवयात्रा , पूजन -पाठ ,भजन कीर्तन का दौर जारी मंगलवार को मनाएंगे उज्जयिनी*
*रूठे इंद्रदेव को मनाने हो रहे कई जतन*
*बरसात की लेट लतीफी से किसान,व्यापारी आमजन के माथे पर चिंता की लकीरें*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। इन दिनों किसानों, व्यापारियों ओर आमजन को एक ही चिंता सताए जा रही हे वह हे बरसात कब होगी
अंचल के किसानों ने बरसात की फसल काफी समय पूर्व खेतों में बोवनी कर दी हे, ओर अब इन्तजार हे बारिश का ।लेकिन मानसून की निष्क्रियता के चलते समय पर नहीं हो रही हे जिसका चलते लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हे
*लगातार हो रहे कई जतन*
अच्छी बारिश की कामना ओर रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिय आमजन ,किसान, महिलाएं कई प्रकार से जतन कर रहे,मंदिरों में भजन -कीर्तन ,मान -मन्नते, पूजन पाठ के साथ ही साथ रविवार को ग्राम रूपगढ़ ओर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में उज्जयिनी भी मनाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के जतन किए गए।
*जिंदा आदमी की निकाली शवयात्रा*
व्ही पेटलावद नगर के राममोहल्ला में रविवार को श्री राम जी मंदिर के पुजारी पंडित पीयूष जोशी ओर वार्डवासियों बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा निकाली, ढोल धमाके के साथ निकली यह शवयात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी,जिसने बकायदा लोग राम नाम सत्य के साथ शवयात्रा निकाल रहे थे। जानकारी देते हुए पंडित पीयूष जोशी ने बताया कि रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने ओर अच्छी बारिश के लिए पुरानी मान्यताओं के आधार पर शवयात्रा निकाली गई ।
*पेटलावद में मंगलवार को मनेगी उज्जयिनी*
इसी क्रम में पौराणिक मान्यताओं को मानते हुए रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए मंगलवार 21 जुलाई को पेटलावद नगर में उज्जयिनी मनाई जा रही हे । ईश्वर से प्रार्थना है सबके प्रयास सफल हो ओर झमाझम बारिश हो ।

.jpg)


.jpg)
















