जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं जोबट पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न*

Breaking Ticker

जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं जोबट पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न*


*जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं जोबट पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न*

*650 से अधिक पत्रकारों की ऐतिहासिक सहभागिता, निर्भीक पत्रकारिता का संकल्प; वरिष्ठ पत्रकार ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ से अलंकृत*

*पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए दो प्रतिष्ठित अस्पतालों में 30 प्रतिशत तक रियायती चिकित्सा सुविधा की ऐतिहासिक घोषणा*

मनोज उपाध्याय,

 झाबुआ,,आदिवासी अंचल जोबट ने रविवार को भारतीय पत्रकारिता के इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय लिखा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (एआईजे) के तत्वावधान में जिला इकाई आलीराजपुर द्वारा आयोजित 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम, पत्रकार सम्मान एवं पत्रकार कल्याण समारोह श्री रिसॉर्ट गार्डन, खट्टाली रोड, जोबट में अभूतपूर्व गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस विराट महासमागम में पधारें 650 से अधिक पत्रकारों, संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय पत्रकारिता के सबसे बड़े आयोजनों में स्थान दिलाया। विशाल परिसर पत्रकारों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प से गुंजायमान रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पवर्षा एवं अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। आकर्षक मंच सज्जा, सुव्यवस्थित आयोजन और पत्रकारों के उत्साह ने समारोह को एक भव्य राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

एआईजे केवल संगठन नहीं, पत्रकारों के सम्मान और कल्याण का राष्ट्रीय अभियान : विक्रम सेन

स्वागत उद्बोधन देते हुए एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने देशभर से पधारे पत्रकारों एवं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार और स्वाभिमान को समर्पित राष्ट्रीय अभियान है।

उन्होंने बताया कि आज एआईजे 24 राज्यों एवं 650 से अधिक जिलों में सक्रिय संगठनात्मक उपस्थिति के साथ पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि पत्रकारों के जीवन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं—स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग—के लिए स्थायी व्यवस्थाएँ विकसित करना है।

"सच को दबाया जा सकता है, समाप्त नहीं किया जा सकता" : जीतू सोनी


मुख्य अतिथि एवं लोकस्वामी समूह के प्रधान संपादक श्री जीतू सोनी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का सबसे बड़ा दायित्व सत्य की पहचान कर उसे निर्भीकता से समाज के सामने रखना है।

उन्होंने कहा कि आज झूठ कई बार सच का आवरण धारण कर लेता है और जो पत्रकार उसके विरुद्ध खड़ा होता है, उसे विरोध, अपमान और दमन का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा,  "इस दौर में एक अखबार निकालना प्रसव पीड़ा से भी अधिक दर्दनाक हो गया है।"

अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा "मैं सच लिखता रहा हूँ, सच लिख रहा हूँ और मरते दम तक सच लिखता रहूँगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी कलम कभी झूठ नहीं बोलती। मेरी कलम जब सच बोलती है, तो कई लानतें मुझ पर चिपक जाती हैं।"

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सच के आईने को तोड़ा जा सकता है, लेकिन सच को समाप्त नहीं किया जा सकता।


श्री सोनी ने एक आह्वान पर 700 से अधिक पत्रकारों की ऐतिहासिक उपस्थिति को एआईजे की संगठनात्मक शक्ति बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं एआईजे संगठन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

तथ्यपरक एवं मुद्दा आधारित पत्रकारिता ही सबसे बड़ी शक्ति : पुष्पेंद्र वैद्य

जी न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री पुष्पेंद्र वैद्य ने कहा कि एआईजे आज सदस्य संख्या और सक्रियता की दृष्टि से देश ही नहीं, विश्व के प्रमुख पत्रकार संगठनों में अपनी पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एवं यूट्यूब जैसे मंचों ने स्वतंत्र पत्रकारिता को नई दिशा दी है, किन्तु इन माध्यमों की सार्थकता तभी है जब समाचार तथ्यों, प्रमाणों, निष्पक्षता और जिम्मेदारी पर आधारित हों।

उन्होंने पत्रकारों से जनहित, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्रामीण पत्रकार ही पत्रकारिता के वास्तविक प्रहरी : क्रांति चतुर्वेदी

नवभारत समूह के समूह संपादक एवं एआईजे के संरक्षक श्री क्रांति चतुर्वेदी ने कहा कि गाँवों और दूरस्थ अंचलों में सीमित संसाधनों के बीच कार्य करने वाले पत्रकार ही वास्तविक अर्थों में पत्रकारिता के प्रहरी हैं।

उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी, आर्थिक चुनौतियों और स्थानीय दबावों के बावजूद ग्रामीण पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दे उठाते हैं। यही पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति है।

पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं : एसपी रघुवंश सिंह

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं। निष्पक्ष एवं प्रमाण आधारित पत्रकारिता शासन और समाज दोनों को जवाबदेह बनाती है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है।

पत्रकार अपनी कलम की ताकत स्वयं पहचानें : तेजकुमार सेन

वरिष्ठ पत्रकार श्री तेजकुमार सेन ने प्रेरक संबोधन में कहा— "हनुमानजी को उनकी शक्ति का अहसास कराने जामवंत आए थे, लेकिन पत्रकारों को अपनी कलम की शक्ति स्वयं पहचाननी होगी।"

उन्होंने कहा कि जो पत्रकार जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाएगा, उसके पीछे समाज स्वयं खड़ा होगा।

जोबट में पत्रकारों की ऐतिहासिक उपस्थिति अविस्मरणीय : विशाल रावत


कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता श्री विशाल रावत ने कहा कि आदिवासी अंचल जोबट में एक साथ 700 से अधिक पत्रकारों का जुटना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान लोकतंत्र और जनचेतना का सम्मान है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल भाई , श्री अरविंद कनेश, युवा समाजसेवी श्री नितेश अग्रवाल तथा आदिवासी समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन लाने वाले समाजसेवी नेता श्री नितेश अलावा का भी विशेष सम्मान किया गया।

पत्रकारों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एआईजे की ऐतिहासिक पहल

महासमागम का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पत्रकारों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की पहल पर 34 वा सेवा अनुबंध हुआ।

एसएमएस हॉस्पिटल, वडोदरा

संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बड़वानी के साथ सेवा अनुबंध घोषित किए गए, जिनके अंतर्गत एआईजे से जुड़े पत्रकारों, उनके परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को उपचार एवं चिकित्सा सेवाओं पर 30 प्रतिशत तक विशेष रियायत उपलब्ध कराई जाएगी।

संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बड़वानी की डायरेक्टर डॉ. रश्मि पाटीदार ने भी एआईजे सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए विभिन्न उपचारों एवं अस्पताल बिलों पर 30 प्रतिशत तक विशेष रियायत देने की घोषणा की। आईसीयू शुल्क मात्र 1500 रुपए प्रतिदिन सहित विभिन्न राहत की घोषणा भी डॉ रश्मि पाटीदार ने की।

अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा, सीटी स्कैन, डायलिसिस, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, न्यूरो साइंस, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, ईएनटी सहित अनेक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

एसएमएस हॉस्पिटल, वडोदरा के 

डायरेक्टर डॉ. मृदंग भावसार ने बताया कि अस्पताल में कार्डियक सर्जरी, कैथलैब, ट्रॉमा, आईसीयू, डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कैंसर उपचार, स्पाइन सर्जरी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सहित अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

उन्होंने घुटना प्रत्यारोपण एवं हार्ट ऑपरेशन, ओपीडी, ऑपरेशन, चिकित्सक शुल्क, दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं पर पत्रकार जगत के लिए 30 प्रतिशत तक सामान्य शुल्क पर विशेष छूट की घोषणा की। साथ ही अस्पताल में बिटिया के जन्म पर कोई शुल्क नहीं लेने की भी घोषणा की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन और प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने दोनों अस्पतालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एआईजे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह पहल पत्रकार कल्याण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।


'वीर पत्रकार भूषण सम्मान' से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार

समारोह में इंदौर संभाग एवं विभिन्न क्षेत्रों के चयनित वरिष्ठ एवं जनहितैषी पत्रकारों को 'वीर पत्रकार भूषण सम्मान', उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान, गोल्ड मेडल, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया।

सम्मानित प्रमुख पत्रकारों में पुष्पेंद्र वैद्य, तेजकुमार सेन, प्रदीप क्षीरसागर, जैद अहमद शेख, शैलेंद्र पंवार, वीरेंद्र जैन, शाहनवाज शेख, निलेश जैन, श्याम कुशवाहा, इशाक मंसूरी, फिरोज खान, रामेश्वर गुप्ता, आमिर शेख, जगराम विश्वकर्मा, वाजिद अली कुरैशी, हेमंत गर्ग, अंसार खान, संदीप कुशवाह, ओवेश अहमद एवं गौरव चौधरी सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, संदीप जैन, राकेश साहू, पं. मनोहर मंडलोई, नितेश वर्मा, प्रकाश पड़ियार, राजेश नाहर, वासुदेव वाणी, आशीष वाणी, तरुण जैन, फरीद शेख, मुकेश जैन, तुषार राठौड़, सादिक चन्देरी, फिरोज पठान, रफीक खान, एवं तिलक राज सेन ने अतिथियों एवं सम्मानित पत्रकारों को स्मृति-चिह्न भेंट किए।

राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे मंचासीन

समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक किशोर दग्गी, राष्ट्रीय महासचिव पं. मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, रविन्द्र नेरकर, अजीजुद्दीन शेख, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शेख, प्रदेश संयोजक राजेश नाहर एवं आमिर शेख, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र पाटिल, स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं राजेंद्र देवराय, प्रदेश महासचिव जावेद खान, नेशनल प्रेसिडेंट हेल्थ एंड एजुकेशन विंग निर्मल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल कुशवाह तथा वूमेन विंग की स्टेट प्रेसिडेंट सुश्री तनवीर खान , साजिद भाई आनंद, हंसराज पाड़वी, सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मंचासीन रहे।

संगठन के कार्यकर्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान

आयोजन की सफलता में जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी के नेतृत्व में तरुण जैन, फरीद शेख, मनीष जैन, काशीनाथ भंडारी, रफीक कुरैशी, आशीष वाणी, तुषार राठौड़, फ़िरोज़ पठान, भरत आंजना, अशोक माँझी, सुनील वर्मा, नवीन सेन, विक्रम डाबी, आदित्य राज धाकड़, संकित तलेरा, दिलावर खान, प्रकाश भावसार, प्रकाश पड़ियार, मुन्ना जैन, रफीक खान, नितेश वर्मा, फिरोज पठान, खलील मंसूरी, आशिफ शेख, कन्हैया राय, मांगीलाल वर्मा, दिलीप सिंह भूरिया, असलम मकरानी, अशोक राठौड़, मयंक विश्वकर्मा, देवेंद्र वाणी, विवेक गुप्ता, बिलाल खत्री, अनिल जैन, राकेश सेन, जयप्रकाश सेन, विक्रम चौधरी, रवि शिमले, आजाद अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सेन, विश्वनाथ सेन, सुनील पाटिल, संदीप वर्मा, राजू धानक सहित समस्त एआईजे कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।


कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री अनीस शेख ने किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश साहू ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारोह के उपरांत आलीराजपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री वासुदेव वाणी, आशीष वाणी की टीम द्वारा सभी पत्रकारों एवं अतिथियों के लिए विशेष सहभोज का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को विशिष्ट गोल्ड मेडल, सम्मान-पत्र, स्मृति-शील्ड एवं आकर्षक पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक महासमागम ने यह संदेश दिया कि संगठित, तथ्यपरक, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है तथा पत्रकारों के सम्मान और कल्याण के लिए एआईजे का राष्ट्रीय अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"