प्रधान न्यायाधीश अशिता श्रीवास्त के मार्गदर्शन में चेक संबंधी मामलो की विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन*

Breaking Ticker

प्रधान न्यायाधीश अशिता श्रीवास्त के मार्गदर्शन में चेक संबंधी मामलो की विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन*

 *प्रधान न्यायाधीश अशिता श्रीवास्त के मार्गदर्शन में  चेक संबंधी मामलो की विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन*

*पेटलावद में लाखों रुपए के चेक संबंधी कई पुराने मामलों का हुआ निराकरण*


*गरिमामई आयोजन के साथ पक्षकारों को हुआ फायदा अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*


(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। प्रधान न्यायाधीश जिल झाबुआ के निर्देश  पर चैक संबंधी लेनदेन के मामलों के निराकरण  के लिए झाबुआ, पेटलावद और थांदला के न्यायालय में शनिवार 18 जुलाई को 138 एनआईए एक्ट के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।



*न्यायाधीशगण ने विधिविधान से किया शुभारंभ*


पेटलावद में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ एडीजे पेटलावद श्री ओपी वोहरा,  सिविल जज वरिष्ठ खंड श्री सोहनलाल भगोरा, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी, सिविल जज कनिष्ठ खंड श्री प्रियम कुमार सक्सेना के द्वारा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में विधि विधान से मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर  शुभारंभ किया गया।



*गरिमामई आयोजन हुआ सम्पन्न*


शुभारंभ के साथ ही समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति में एक  गरिमामई आयोजन भी न्यायालय परिसर में किया गया, जिसमें न्यायाधीशगण के द्वारा अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए ,विशेष लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए  जानकारी दी ,कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता, नोटरी एवं अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव बलदेवसिह राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


*लाखों रुपए के लेनदेन के मामले हुए निराकृत*


विशेष लोक अदालत की पीठासीन ओर प्रभारी अधिकारी सिविल जज वर्ग एक श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी के नेतृत्व में  इस लोक अदालत में वसूली ओर चेक के एक साथ  35 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें  21511455 रुपए की अदायगी के साथ 32882358 रुपए की सेटलमेंट राशि प्राप्त हुई ।


*इनका रहा सराहनीय सहयोग*


 विशेष लोक अदालत में पेटलावद के समस्त अधिवक्ताओं, पुलिस विभाग, बैंक कर्मचारीयो  न्यायालय के कर्मचारी श्री गेंदालाल देवड़ा, हीरालाल मुनिया, शैतान बिलवाल, पवन ,पाटीदार,  विजय वसुनिया, रमाकांत सोनी, संजय कुमार शर्मा ,प्रकाश भाभर,रमेश बसोंड, सबेसिह नलवाया, धर्मेंद्र  सिंगाड़, राजूसिंह वसुनिया, कमलेश बामनिया , इंदिरा चौहान , नीलम उईके,  धुलसिग, चंद्रभानसिंह ठाकुर, भरत,अशोक बसोड, माधव,दीतिया, कृष्णा,भेरूलाल आदि न्यायालयीन कर्मचारीयों का विशेष योगदान ओर सहयोग रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"