*केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया की पेटलावद को बड़ी सौगात*
*वन स्टॉप सेंटर का भव्य उदघाटन शनिवार को*
*जिला स्तर की सुविधा अब पेटलावद में महिलाओं को मिलेगा सहयोग होगा फायदा*
*महिला एवं बाल विकास विभाग की सुविधाओं में बढ़ोतरी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। पेटलावद क्षेत्र के निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करने वाली लोकप्रिय विधायक एवं मप्र शासन में केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के द्वारा क्षेत्र को एक नई सौगात दी जा रही हे।
*वन स्टॉप सेंटर का हो रहा उदघाटन*
महिला एव बाल विकास विभाग झाबुआ ओर पेटलावद के माध्यम से नगर के पुराना सिविल अस्पताल के प्रांगण में 18 अगस्त 26 शनिवार को महिलाओं के लिए वन स्टॉप (सखी) सेंटर का उदघाटन केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के द्वारा किया जा रहा हे।
*महिलाओं के सहयोग के लिये हे शासन की योजना*
दरअसल महिलाओं संबंधी घरेलू विवादों एवं अन्य महिलाओं संबंधी विवादों के लिय पारिवारिक माहौल में आपसी सामंजस्य बनाकर दोनों पक्षों को चर्चा के माध्यम से सुलह करवाने के लिए मप्र शासन द्वारा हर जिला स्तर पर वन स्टॉप सेंटर की स्थापना कर रखी हे। जिसने महिला एवं बाल विकास विभाग सहित पुलिस विभाग ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाता हे । वर्तमान में झाबुआ के रानापुर रोड पर स्थित थाना परिसर के पास वन स्टॉप सेंटर स्थापित हे ।
*केबिनेट मंत्री ओर कलेक्टर के प्रयासों से मिली सौगात*
महिलाओं के प्रति जागरूक ओर हर संभव मदद के लिय तत्पर सुश्री निर्मला भूरिया ओर जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र में एक नवीन वन स्टॉप सेन्टर की स्थापना शासन द्वारा की गई हे । जिसका उदघाटन शनिवार को होने जा रहा हे ।
*क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा फायदा*
इस सेंटर के स्थापना से पेटलावद क्षेत्र की महिलाओं को अब समय ओर धन खर्च करके जिला स्तर पर नहीं जाना पड़ेगा ओर उनकी समस्याओं का निदान तहसील स्तर पर स्थापित इस सेन्टर से होगा ।
*विभाग जुटा तैयारियों में*
शनिवार को आयोजित होने वाले इस उदघाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला परियोजना अधिकारी मोनिका बघेल, सहायक संचालक वर्षा चौहान , परियोजना अधिकारी अजय तिवारी, सुपरवाइजर शिला हरवाल सहित समस्त विभाग तैयारियों में जुटा हे।

.jpg)



.jpg)
















