ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओर वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज जी जानी को मातृ शोक*

Breaking Ticker

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओर वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज जी जानी को मातृ शोक*

 *ब्राह्मण  समाज के अध्यक्ष ओर वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज जी जानी को मातृ शोक*

*धर्मपरायण श्रद्धेय श्रीमती मनोरमा जानी के  निधन पर  नगर में शोक की लहर, दी श्रद्धांजली*


(मनोज पुरोहित)

पेटलावद l पेटलावद की वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक श्रीमती मनोरमा जानी का शुक्रवार प्रातः लगभग 6 बजे  दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर छा गई 

*वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज जी जानी को मातृ शोक*

उल्लेखनीय हे कि स्वर्गीय श्रीमती  मनोरमा जी स्वर्गीय महेशचंद्र जी जानी की धर्मपत्नी , एवं ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ, अधिमान्य पत्रकार , लायंस क्लब सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज जानी की माताजी,  व वर्षा व्यास मेघा उपाध्याय की माताजी, ओर नेहा जानी की धर्ममाता तथा धरा एवं धीर जानी की दादीजी थीं। 


*सरल स्वभाव ओर धर्मपरायण थी श्रीमती जानी*

उल्लेखनीय हे कि समाजिक, धार्मिक कार्यों अग्रणी   अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं। अपने पीछे भरापुरा, परिवार छोड़ कर गई। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम पर किया गया, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन ओर नगरवासि शामिल हुए ।

*शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि*


श्रीमती जानी के निधन पर ब्राह्मण समाज, राजगोर ब्रह्मण समाज,स्वर्णकार समाज,सिरवी समाज, जैन समाज, राठौर समाज, गवली समाज, राजपूत समाज, अभिभाषक संघ, डा दादूजी महाराज संगठन, सकल व्यापारी संघ, लायंस क्लब ग्रेटर, समस्त पत्रकारगण व पत्रकार संघों , रोटरी क्लब, इन्हरव्हील क्लब, पार्षदगणों,  सहित  नगर की विभिन्न   सामाजिक, धार्मिक  विभिन्न राजनीतिक , संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल जानी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"