*अनूठा आयोजन पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान*
*कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी महाराज यूकेजी कक्ष’ का फीता काटकर किया लोकार्पण*
*पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में पूर्व छात्रो का आभार एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।झकनावदा मे शनिवार को पीएमश्री शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (बालक प्राथमिक विभाग) झकनावदा में पूर्व छात्रो का आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर भूपेंद्रसिंह सेमलिया एवं रिटायर्ड प्रधान अध्यापक राकेश कुमार मग उपस्थित रहे।
*ढोल-मांदल और आदिवासी नृत्य के साथ हुआ केबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत*
राजगढ़-पेटलावद मार्ग पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा के निवास से विद्यालय तक छात्र-छात्राओं ने ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते हुए, हवा में रूमाल लहराकर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों, समाजसेवियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*विद्यालय के मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन*
विद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व छात्रों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय परिवार की ओर से स्वरचित गीत ‘’ऐजी बहन निर्मला आई छे पामणी जीरे’’ स्वागत गीत गाया जिसमे सुश्री भूरिया के द्वारा क्षेत्र में किए गए स्वर्णिम विकास कार्यों का गीत के माध्यम से शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, राजेंद्र कुमार मिस्त्री, श्रीमती मोनू सोलंकी, श्रीमती आरती मिस्त्री, दीपिका माली, सोनू चौहान,श्रीमती रूपाली बैरागी, हर्षिता चौयल एवं श्रीमती शीतल गोस्वामी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।विशाल जनसमुदाय ने तालियाँ बजाकर केबिनेट मंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों कि सराहना कि। बाद मे संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया एवं विद्यालय स्टाफ ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर केबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया।
*करीब 40 पूर्व छात्रो को सम्मानित किया गया जिन्होने शिक्षकों के प्रति जताया आभार*
कार्यक्रम में विद्यालय को विशेष सहयोग देने वाले पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने लगभग 40 पूर्व छात्रों को दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, पुलिस,डाॅक्टर आबकारी, राजनीति एवं प्रशासन—में सफलता प्राप्त करने के अनुभव साझा किए और अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
*गुरुदेव श्री काशीगिरीजी महाराज यूकेजी कक्ष का हुआ लोकार्पण*
विद्यालय में पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निर्मित गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष का कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि “सरकारी विद्यालयों के लिए पूर्व छात्रों द्वारा किया जा रहा यह सहयोग अनुकरणीय है। यदि हर गाँव-शहर में ऐसी पहल हो, तो शासकीय विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं होंगे।”विद्यालय परिवार ने केबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 1965 में स्थापित यह विद्यालय अब जर्जर अवस्था में है तथा पीएमश्री का दर्जा मिलने के बावजूद नवीन भवन की आवश्यकता है। इस पर मंत्री भूरिया ने शीघ्र नवीन भवन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
*अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन*
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं आमजन के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।
*ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*हो
कार्यक्रम में सीबी लाइव के संपादक चंद्रभानसिंह भदौरिया,प्रदीप कुमार पालरेचा,श्रीराम मिस्त्री, संजय मेहता,निलेश कोटड़िया,जितेंद्र कांसवा, ठाकुर महेंद्रसिंह राठौर झकनावदा,प्रकाश राठौड, हरिराम पड़ियार,संजय व्यास,हरीश राठौड़,पीयूष राठौड़, नारायण राठौड पान वाले,अजयसिंह (गोलू )पंवार,दामोदर पड़ियार,जीवन बैरागी, श्रेणिक कोठारी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, पत्रकार मनीष कुमट,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन,उदयसिंह गामड़, शांतिलाल कांसवा महेश भांगू, रितेश अग्रवाल, एफ.सी.माली,राजेंद्र मिस्त्री,कालूसिंह चौहान, पृथ्वीराज सिंह (तारखेड़ी), विक्रम निनामा, तहसीलदार विजेंद्र कटारे, बीआरसी रेखागिरी सहित संदीप पाटीदार,कैलाश कटारा,दिनेश बघेल,अनिल बलूँडिया,पार्वती चौहान, प्रेमलता पाटीदार, नारायणदास बैरागी,रिंकु पंवार,लक्ष्मी चौधरी, श्रीकांत यादव,यशपाल घाटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में केबिनेट मंत्री सूश्री निर्मला भूरिया का एवं मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भूपेंद्रसिंह राठौर, सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार मग एवं पूर्व छात्रों का गले में माला दुप्पटा पहनाकर कर संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, प्रधानाध्यापक हेमेंद्र कुमार जोशी एवं स्टाफ के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं मंचासिन अतिथियों द्वारा सभी पूर्व छात्रों,व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों का दुप्पटा माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेट किया गया तत्पश्चात सुश्री भूरिया ने पूर्व छात्रों की सराहना करते हुवे कहा कि ये कार्य प्रेरणा देने वाला है और आने वाले समय में भी दूसरे लोग इससे प्रेरणा लेंगे। ओर इस प्राथमिक शाला में 3 शिक्षक अपनी सेवा जनभागीदारी के माध्यम से प्रदान कर रहे उनका वेतन कम होने की खबर जैसे ही केबिनेट मंंत्री निर्मला दीदी को पता चली उन्होंने मंच से ही अपनी और से जनभागीदारी से जो शिक्षक कार्य कर रहे थे उनको समिति द्वारा जो मानदेय दिया जा रहा है उसमें 500 रुपये और बढ़कर इस सत्र में शेष रहे महिनों का पूरा मानदेय देने की उदार मन से घोषणा कर शाला के जनभागीदारी कार्यक्रम में सहयोगी बनी
*यह रहे पूर्व छात्र जो भामाशाह बनकर सहयोग करते आ रहे*
भामाशाह-श्री कृष्ण कुमार तिवारी, बिलासपुर छ.ग.फर्निचर छाते एवं झूले सन् 2020 मे, ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर एवं सागर रेडी के द्वारा आरो वॉटर,श्री कोको कोला हिन्दुस्तान लिमिटेड (Y4D फाउण्डेशन) पेटलावद के डीलर संजय मालवीय की प्रेरणा से -डिजिटल स्मार्ट बोर्ड,श्री टेपिस्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, इन्दौर (लायन्स क्लब, पेटलावद) मनोज जानी की प्रेरणा से डिजिटल स्मार्ट बोर्ड सन् 2025 मे,श्री स्व.केशरबाई बापूलालजी पालरेचा परिवार झकनावदा-योग किट,शिक्षक मानदेय मे एंव स्वर्गीय माधवलाल भेरुलाल जी जोशी द्वारा स्लनेलता जोशी द्वारा शिक्षक मानदेय,स्वर्गीय विमला देवी जसकरण जी स्मृति मे एलेडी टीवी,
इंजीनियर हरचंद मिट्ठूलाल मैडा,नरेंद्र कुमार शोभागमल कोठारी, अभिषेक हेमेंद्र कुमार जोशी एवं अमित कुमार रमेशचंद बोहरे, ठाकुर परीक्षितसिंह जितेंद्रसिंह जी राठौर, प्रदीप कुमार बापूलाल जी पालरेचा, ठाकुर महेंद्रसिंह जितेंद्रसिंह जी राठौर, डॉक्टर सुनील कुमार सुदामा मिस्त्री,संजय कुमार,श्रेणिक कुमार जसकरण जी कोठारी,श्री राम रूपचंद जी मिस्त्री, राजेश,चंदन धनराज काॅसवा,जितेंद्र रतनलाल राठौड़,मनोहर कालू वसुनिया,राजेंद्र हमीरमल काॅसवा,महेश धनराज हुकमीचंद भागू,संजय कुमार शांतिलाल मेहता, पंकज सुरेश राठौड़, श्री मती विमलादेवी वासुदेव जी त्रिवेदी,स्व: रितिका इंद्रप्रकाश जी जोशी,संदीप कुमार भगवतीलाल पाटीदार, राकेश मांगीलाल लछेटा, हरीश गोपाल सुभाष सोनी,फकीरचंद मोहनलाल माली,राजेश डॉ इंदमल व्होरा,प्रदीप दुर्गेश रमेशचंद लोहार,देवेंद्र महेश श्रीवास्तव,जितेंद्रसिंह हिम्मतसिंह सोलंकी,दिनेश झमकलाल मांडोत, कमलेश पुष्करण सोनी, निलेश अनोखीलाल कोटडिया,जितेंद्र अनोखीलालज काॅसवा, मनीष शेतानमल कुमट, दामोदर वर्दीचंद पडियार, जीवन राधेश्याम बैरागी, श्रीकांत,रविकांत रामलखन यादव, रमेश कुमार रामभरोसे चौरसिया, श्रीमती मोनू गगन सोलंकी, श्रीमती कलावती मुकेश मकवाना,हरीश शांतिलाल सोलंकी,अर्पित राजेंद्र कुमार वोहरा, राकेश कुमार मनोहर लाल मग,संजय (भोला) कैलाश लोहार, उदयसिंह कलजी गामड़ आदि इस अवसर पर ग्रामीणजन एवं पालकगण आदि भी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शत्रुध्न मालवीय एवं जितेंद्र राठौड़ ने किया। सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी अनुरक्ति शाबनानी,थाना प्रभारी गीता जाटव एवं चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिसोदिया ने अपने पूरे दलबल के साथ संभाली एंव उनके नेतृत्व में रही।
*कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा का निरीक्षण कर किया पौधारोपण*
इसके पश्चात झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने सहभागिता की। एमबीबीएस डॉ. शोभित शुक्ला ने स्टाफ के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। केबिनेट मंत्री ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार एक्स-रे मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डॉ. ममता वास्केल, रमीला बामनिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

.jpg)



.jpg)
















