*हमारा ग्राम स्वच्छ हमारी आंगनवाड़ी स्वच्छ के तहत आंगनवाडी केंद्रों पर चलाया सुशासन अभियान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। जिला कलेक्टर नेहा मीणा ,जिला परियोजना अधिकारी महिला एवम बाल विकास झाबुआ आर एस बघेल के निर्देश पर पेटलावद एसडीएम तनुश्री की मॉनिटरिंग में दिनाँक 19-12-25 को पेटलावद क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रो पर *हमारा ग्राम स्वच्छ आंगनवाड़ी आदर्श आंगनवाड़ी अभियान" चलाया गया* |
*क़ई गतिविधिया हुई संपन्न*
परियोजना अधिकारी अजय तिवारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस
"हमारा ग्राम स्वच्छ ऑंगनवाड़ी आदर्श ऑंगनवाड़ी अभियान " के प्रमुख बिंदु जिसमे
प्रातःकाल 9:00 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुँच गए थे |
सुपरवाइजर स्वयं भी पहुंचे |
आंगनवाड़ी केंद्र में
रोशनदान खिड़की दरवाजे के कोने भवन के समस्त कोने में जमा जाले धूल आदि की सफाई की गई , । बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे बहुत महत्वपूर्ण "बच्चों के नेल कटिंग आदि किए गए । भवन के अंदर कटे फटे पोस्टर बैनर हटाए गए , तथा पंजियों पर न ए कव्हर चढ़ाए गए | भवन की आंतरिक सजावट भी की गई । भवन के बाहर आस- पास की सफाई की गई |
गहरे रांगोळी रंगों से एक विशेष बड़ी रांगोळी की रचना किशोरी बालिकाओं से कराई गई ।
*सुपरवाइजर ,आंगनवाड़ी कार्यकताओं ओर सहायिकाओं का रहा योगदान*
सुशासन अभियान के तहत चलाये गए इस अभियान में क्षेत्र की समस्त सुपरवाइजर किशोरी बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, सहायिकाओ ने सहभागिता की । वही पेटलावद की सुपरवाइजर शीला हरवाल के नेतृत्व में नगर की समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी उक्त अभियान विशेष रूप से चलाया गया।

.jpg)

.jpg)
















