गुरुकुल महोत्सव 2.0 के तहत हो रहा रामायण महानाट्य का भव्य*आयोजन*

Breaking Ticker

गुरुकुल महोत्सव 2.0 के तहत हो रहा रामायण महानाट्य का भव्य*आयोजन*

 *गुरुकुल महोत्सव 2.0 के तहत हो रहा  रामायण महानाट्य का भव्य*आयोजन* 

*हमारे नोनिहालो को शिक्षा  के  साथ  संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रही  गुरुकुल अकादमी, रचने जा रही इतिहास *हो रहा अभूतपूर्व आयोजन*

*क्षेत्रवासियों  को हे आयोजन का बेसब्री से  इन्तेजार जानीमानी हस्तियां बढ़ाएंगी आयोजन कि गरिमा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। बच्चे हमारे देश का भविष्य है , ओर भविष्य की इस बुलंद इमारत कि नींव  को मजबूत करने के लिये हमारे नोनिहालो को  बेहतरीन शिक्षा के साथ भारतिय सभ्यता ओर संस्क्रति, पुरातन ओर धर्म का ज्ञान भी आवश्यक है । बच्चों को इस बहुमुखी प्रतिभा से लैस करके मजबूत बनाने के उद्देश्य में हमारे क्षेत्र की सुप्रसिद्ध  शिक्षण संस्थान गुरुकुल एकेडमी बेहतरीन स्टॉफ ओर सुविधाओं संसाधनों के साथ  सराहनीय प्रयास कर रही है।


*हो रहा रामायण महानाट्य का मंचीय आयोजन*

इसी गुरुकुल एकेडमी के द्वारा 28 दिसम्बर 25  शनिवार को  शाम 5.30 बजे से गुरुकुल महोत्सव  2.0  तहत  गुरुकुल परिवार और  सन्स्थान के छात्र छात्राओं द्वारा  रामायण महानाट्य का मंचीय माध्य्म से  आयोजन किया जा रहा है ।


*महान ग्रन्थ देता है शिक्षा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा*

उल्लेखनीय है कि रामायण मात्र एक ग्रन्थ नही,अपितु  यह विद्यार्थियों के लिये शिक्षा का एक  आधार,उत्तम संस्कारों कि नींव ओर जीवन जीने की कला सिखाने वाला उत्क्रष्ट माध्यम है,। यह पावन ग्रँथ हमे कर्तव्यनिष्ठ,,पारीवारीक मूल्यों ओर सत्य के मार्ग पर  चलने की प्रेरणा देता है। 

*जानीमानी हस्तियां बढायेगी  आयोजन कि गरिमा*

उक्त अद्भुत ,अनूठे ओर क्षेत्र के  स्कूली संस्थानों के इतिहास में प्रथम बार  आयोजीत होने वाले बेहतरीन आयोजन  में  मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवीरसिंहजी सिसोदिया  सहप्रान्त कार्यवाह-रा.स्व.स. मालवा प्रान्त, विशेष अतिथि  सुश्री निर्मलाजी भुरीया केबिनेट मंत्री मप्र शाशन, अद्यक्षता आचार्य डॉ देवेंद्रजी शास्त्री धारियाखेड़ी मन्दसौर पीठाधीश हरिहर आश्रम  कि गरिमामयी उपस्थिति रहेगी ।

*क्षेत्रवासियों में आयोजन को देखने का है बेसब्री से इंतजार*

 गुरुकुल एकेडमी परिवार हनुमानगढ़ रोड पेटलावद के द्वारा  किये जा रहे इस आयोजन की चर्चा पूरे क्षेत्र में है और क्षेत्रवासी इस आयोजन मे शिरकत करने ओर रामायण महानाट्य के मंचीय आयोजन को देखने के लिये काफी उत्सुक है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"