प्रदेश की बेटियों के लिए जयश्री मेंहसन बनी मिसाल सीएम डॉ मोहन यादव के हाथों सम्मानित होकर किया क्षेत्र को गौरवान्वित*

Breaking Ticker

प्रदेश की बेटियों के लिए जयश्री मेंहसन बनी मिसाल सीएम डॉ मोहन यादव के हाथों सम्मानित होकर किया क्षेत्र को गौरवान्वित*

 *प्रदेश की बेटियों के लिए  जयश्री मेंहसन बनी मिसाल सीएम डॉ मोहन यादव के हाथों सम्मानित होकर  किया क्षेत्र  को गौरवान्वित*

*हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया की होनहार छात्रा  ने  जिले की मेरिट सूची में बनाया प्रथम स्थान*

*मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हे, हमारे अंचल के होनहार छात्र छात्राओं ने अपनी मेहनत ओर प्रयासों के दम पर पूरे देशभर में क्षेत्र को गौरवान्वित किया हे ।एक बार फिर से हमारे क्षेत्र रायपुरिया की होनहार छात्रा जयश्री मेहसन ने कक्षा 12वीं की माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

*प्रदेश के मुखिया सीएम यादव के हाथों हुईं सम्मानित*

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर  शुक्रवार को थांदला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर सम्मानित किया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप स्कूटी प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने जयश्री की सफलता को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अपने सपनों को साकार करें और देश-प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।


*सफलता का श्रेय परिजन ओर गुरुजनों को*


सम्मान ग्रहण करने के बाद भावुक हुईं जयश्री मेहसन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का विश्वास, शिक्षकों का मार्गदर्शन और लगातार की गई मेहनत ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही।



*मिल रही बधाई*

जयश्री की इस उपलब्धि से रायपुरिया सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य बीआरसी  रेखा गिरी, बीईओ राकेश ओझा ,संस्थान की प्राचार्य श्रीमती  कल्पना अशोक वर्मा,  मुकेश पाटीदार,  एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने जयश्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का सम्मान बताया।

*मेहनत की मिसाल बनी जयश्री*


साधारण परिवेश से निकलकर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करना और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर स्कूटी प्राप्त करना यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। जयश्री की सफलता आज रायपुरिया की हर बेटी और हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"