*डॉ महाराज संस्थान पेटलावद ने इंदौर में गुरुदेव का अभिनंदन, पूजन , कर मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव*
*जनप्रतिनिधियों,वीआईपीगणमान्य नागरिकों सहित देशभर से पहुंचे भक्तों को मिला गुरु आशीर्वाद*
*गुरु शिष्य परम्परा का महा आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। *गुरु गोविंद दोऊ खड़े काकू लागू पाव बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताए*
*भारतीय परम्पराओं अनुसार हर मनुष्य का प्रथम गुरु माता-पिता होते हे*
जी हां गुरु - शिष्य परम्परा की पहचान के रूप में देशभर में 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम ओर भारतीय संस्कृति, परम्पराओं के अनुरूप मनाया गया। ओर हर शिष्य अपने अपने गुरुओं के सम्मान में अपना मस्तक झुकाया ।
पेटलावद क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया ।
*पेटलावद संस्थान ने इंदौर में लिया गुरु आशीर्वाद*मनाया उत्सव*
वहीं दुखी,पीड़ितों असहायों के सहयोग ओर सहायता के लिय प्रतिबद्ध नगर की डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के सदस्यों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इंदौर पहुंचकर गुरु वंदना की ।
*वीआईपी हस्तियां, सहित देशभर से गुरुभक्त हुए शामिल*
परम पूज्य गुरुदेव,संत शिरोमणि,शनिदेव उपासक महामंडलेश्वर श्री श्री श्री 1008 डॉ दादूजी महाराज गुरुदेव के सानिध्य में 29 जुलाई बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव इंदौर के गांधी स्टेडियम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसने इंदौर की विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी ओर पूरे भारत देश के विभिन्न दूरदराज क्षेत्रों से गुरुभक्त शामिल हुए ।
*पुष्पवर्षा के साथ अभिनन्दन पत्र , शाल श्रीफल भेंटकर किया गुरुपूजन*
इसी आयोजन में डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया । पेटलावद संस्थान प्रमुख अशोक वर्मा के नेतृत्व में आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर, सुभाष वर्मा, एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित, अर्जुन ठाकुर, पीयूष राठौड़ ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज को चरण पूजन करते हुए, पुष्पहार पहनाकर ,शाल श्रीफल भेंटकर पुष्पवर्षा करते हुए आरती उतारकर अलग अलग दो अभिनंदन पत्र आर्यावर्त पत्रकार संघ, डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ओर अभिभाषक संघ पेटलावद की ओर से गुरुदेव को अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया ओर गुरु आशीर्वाद प्राप्त किया ,अभिनंदन पत्र का वाचन एड्वोकेट मनोज पुरोहित ओर आभार प्रदर्शन श्री अशोक वर्मा ने किया।

.jpg)



.jpg)
















