*हिमालय की गोद में खिलने वाला अद्भुत आकृषक ब्रह्कमल फूल खिला मोदी निवास पर*

Breaking Ticker

*हिमालय की गोद में खिलने वाला अद्भुत आकृषक ब्रह्कमल फूल खिला मोदी निवास पर*

 *हिमालय की गोद में खिलने वाला अद्भुत आकृषक ब्रह्कमल फूल  खिला मोदी निवास पर*

*उत्तराखंड का राजकीय फूल, पौराणिक मान्यताओं ओर महत्व वाला,जो  सिर्फ कुछ घंटों के लिए विशेष मौसम में  देता दर्शन*

*लगा दर्शनार्थियों  का ताता,किया पूजन उतारी आरती*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। नगर में निवास करने वाले सुप्रसिद्ध  उद्योगपति व्यापारी श्री प्रबोध जी मोदी ओर नरेंद्र जी मोदी के महावीर कालोनी में रविवार  रात्रि को अद्भुत आकर्षक ब्रह्मकमल फूल खिला  हे । 

*हिमालय की गोद में खिलने वाला अद्भुत फूल*

ब्रह्मकमल भारत के सबसे दुर्लभ एवं पवित्र फूलों में से एक माना जाता है। यह उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है और हिमालय की लगभग 10,000 से 14,000 फीट की ऊँचाई पर प्राकृतिक रूप से उगता है। 

*आकर्षक एवं मनमोहक फूल खिलता हे वर्ष में एक बार*



जुलाई से सितंबर के बीच खिलने वाला यह पुष्प अपनी अद्भुत सुंदरता, सुगंध और धार्मिक महत्व के कारण विशेष पहचान रखता है।

ब्रह्मकमल वर्ष में केवल एक बार खिलता है और पूर्ण रूप से रात के समय कुछ घंटों के लिए ही अपनी मनमोहक छटा बिखेरता है। इसका फूल हल्के सफेद-गुलाबी एवं बैंगनी रंगों के आकर्षक स्वरूप में दिखाई देता है, जो इसे अन्य पुष्पों से अलग बनाता है।


*पौराणिक मान्यताएं भी हे*


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मकमल का संबंध भगवान ब्रह्मा से माना जाता है। हिंदू परंपरा में इसे अत्यंत शुभ एवं पवित्र पुष्प माना गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे हिमालयी धामों में भगवान के पूजन-अर्चन में इसका विशेष महत्व है। कई प्राचीन ग्रंथों में भी ब्रह्मकमल का उल्लेख मिलता है।

प्राकृतिक सौंदर्य, दुर्लभता और आध्यात्मिक महत्व के कारण ब्रह्मकमल न केवल वनस्पति वैज्ञानिकों बल्कि प्रकृति प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी संरक्षण आवश्यकता को देखते हुए पर्यावरणविद् इस दुर्लभ पुष्प के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दे रहे हैं।

*विधि विधान से किया पूजन*


इस ब्रह्कमल फूल के खिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्रवासियों को मिली वैसे ही बड़ी संख्या में इस फूल को देखने ओर दर्शन करने वालों की भीड़ लग गई ।  नगरवासी मनोज पुरोहित,  श्रीमती स्नेहलता पुरोहित, भरत शर्मा  श्रीमती प्रतिभा शर्मा, 

संकल्पराज,दीपराज,हर्षराज, ओर परिवार के सदस्यों ने  विधि विधान से ब्रह्मकमल की पूजन अर्चन करते हुए आरती उतारी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"