विधायक भूरिया द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्न का जवाब कृषि मंत्री द्वारा नहीं दी सही जानकारी ।

Breaking Ticker

विधायक भूरिया द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्न का जवाब कृषि मंत्री द्वारा नहीं दी सही जानकारी ।

 विधायक भूरिया द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्न का जवाब कृषि मंत्री द्वारा नहीं दी सही जानकारी ।

मनोज उपाध्याय, राजेश डामर,

झाबुआ। थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने पिछले विधानसभा सत्र में किसानों को हो रही खाद की किल्लत को लेकर मध्य प्रदेश सरकार से विधानसभा में मांग कर बताया था कि किसानों को समिति पर खाद नहीं मिल रहा है और बाजार से अधिक मूल्य में खाद खरीद कर अपने खेतों में काम करना पड़ रहा है जिसके चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसका जवाब देते हुए 20 जुलाई 2026 को विधानसभा सत्र के दौरान कृषि मंत्री द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है भरपूर मात्रा में खाद किसानों को दिया जा रहा है भरपूर मात्रा में सहकारी समितियां में को उनके गोदाम तक कंपनियों द्वारा खाद्य प्रदान किया जा रहा है प्रदेश में अब खाद के लिए ई टोकन जनरेट कर  कार्य कर सकते हैं ई टोकन बुक करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।


उक्त जवाब से थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और उनके बैठे उनके मंत्रीगण गोल-गोल बात करके मध्य प्रदेश की जनता को खासकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है आज मध्य प्रदेश की जनता खासकर किसान खाद बीज को लेकर काफी परेशान हो रहा है जहां की टोकन की बात की जा रही है वहीं ग्रामीण अंचलों में ना तो नेट की सुविधा है नाही उनके  टोकन के सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम नहीं कर पाने से किसानों को मजबूरन बाजार से अधिक मूल्य में खाद खरीद कर अपनी फसल को पहुंचा जा रहा है।


मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के पहले किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को विधानसभा परिसर के बाहर गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की प्रदर्शन के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जैसे की खाद संकट, फसलों के उचित दाम, ई टोकन व्यवस्था की परेशानियों और  किसान विरोधी नितीयो को प्रमुखता से उठाया गया ।


कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन सरकार उनके मांगों के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन को और अधिक व्यापर बनाया जाएगा। 

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही लाखों किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत प्रदान की थी उनके अलावा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कहीं महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए थे उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें नई-नई समस्याओं से उलझा रही है जिससे खेती करना लगातार कठिन होता जा रहा है साथी विधायक वीर सिंह भूरिया ने सरकार से आग्रह किया है के किसानों के हितों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों को जल्द समाधान करने की मांग की है उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं को समाधान के लिए प्रभावित कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को तेज करेगी और किसानों  के अधिकारों की लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी । उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"