*डॉ दादूजी महाराज संस्थान आर्याव्रत पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण*
*खेड़ापति हनुमान मंदिर पुलिस ,पत्रकारों ओर समाजसेवियों के संयुक्त अभियान ने दिया हरियाली का संदेश*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।नगर में समाजसेवा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान बना चुके डा श्री दाद्दूजी महाराज संस्थान ओर पत्रकारो के हीतो के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य करने वाले आर्यावर्त पत्रकार संघ सहित पेटलावद पुलिस ने पर्यावरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ओर सराहनीय कार्य किया हे । जिसमें दादूजी महाराज संस्थान के प्रमुख अशोक वर्मा,आर्याव्रत पत्रकार संघ के झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ओर एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी ओर थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में रविवार 05 जुलाई को पेटलावद के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन में पेटलावद क्षेत्र के वरिष्ठ आदरणीय श्री मुकुट जी चौहान की विशिष्ट ओर गरिमामई उपस्थिति रही।
*ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पौधारोपण जरूरी*
पत्रकारों ने कलम के साथ कुदाल उठाई और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया अध्यक्ष हरीश राठौर बोले हम सिर्फ खबर नहीं, हरियाली भी देंगे आर्याव्रत पत्रकार संघ सिर्फ समाज की आवाज नहीं बनता समाज की जिम्मेदारी भी निभाता है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। आज पेटलावद में सभी पत्रकार साथियों ने 15 से अधिक पौधे लगाए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पत्रकार अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाए। कलम से जागरूकता और पेड़ से ऑक्सीजन दोनों जरूरी हैं
*विभिन्न प्रजातियों के लगाए पौधे*
पौधारोपण कार्यक्रम में पेटलावद एसडीओपी थाना प्रभारी आर्याव्रत पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पीपल, नीम, बरगद, सागौन के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। अपने सारगर्भित उद्बबोधन में
जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने कहा हम समाज को आईना दिखाते हैं आज आईना दिखाया कि बिना पेड़ के जीवन संभव नहीं आर्याव्रत संघ आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
इस अवसर पर वरिष्ठ श्री मुकुट चौहान, अशोक वर्मा, हरीश राठौड, मोहन परमार, वरिष्ठ पत्रकार ओर लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, अखिल भारतीय सीरवी महासभा महिला जिला अध्यक्ष कविता परमार ,अर्जुन ठाकुर, पत्रकार ओ पी मालवीय ,इमरान खान, उमेश पाटीदार, नीलिमा डाबी, राकेश डाबी , सुभाष वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुमन सोलंकी पीयूष राठौड़, दिपक राठौड़ प्रणय वर्मा ,पंडित बब्बन दवे छोटु चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

.jpg)

.jpg)
















