*अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष में पेटलावद नगर के 11 घरों में सम्पन्न हुए गायत्री यज्ञ*

Breaking Ticker

*अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष में पेटलावद नगर के 11 घरों में सम्पन्न हुए गायत्री यज्ञ*

 *अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष में पेटलावद नगर के 11 घरों में सम्पन्न हुए गायत्री यज्ञ*

 *जन-जन तक गायत्री चेतना पहुँचाने का लिया संकल्प*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद, 5 जुलाई। अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष एवं परम वंदनीय माताजी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार, पेटलावद द्वारा रविवार, 5 जुलाई 2026 को नगर में "ग्रहे-ग्रहे गायत्री यज्ञ" अभियान के अंतर्गत 11 घरों में गायत्री यज्ञ का सफल आयोजन किया गया।



यज्ञों के माध्यम से परिजनों को शताब्दी वर्ष के अवसर पर जन-जन तक गायत्री चेतना पहुँचाने तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रेरणा "हम बदलेंगे, युग बदलेगा" एवं "मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण" के महान लक्ष्य को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।



इस अवसर पर थांदला से अंतरसिंह जी रावत एवं राजाराम जी पाटीदार, गंगाखेड़ी से कैलाश जी खैर तथा पेटलावद से जीवन जी भट्ट, रमेश जी प्रिंस, अशोक जी भट्ट, राजेन्द्र कुमार मोरिया, निलेश जी राठौड़ एवं कुमारी इशिका भट्ट ने यज्ञाचार्य के रूप में विभिन्न स्थानों पर यज्ञ सम्पन्न कराए।


श्री नरेन्द्र जी चतुर्वेदी के निवास पर अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित परिजनों को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सामूहिक साधना तथा संस्कारवान परिवार निर्माण का विशेष संदेश दिया गया।


गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे प्रत्येक घर तक यज्ञ, संस्कार, सद्विचार एवं भारतीय संस्कृति का प्रकाश पहुँचे तथा समाज में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरण का वातावरण निर्मित हो। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रहे-ग्रहे गायत्री यज्ञ से प्राप्त समस्त अनुदान राशि जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों हेतु समर्पित की जाएगी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"