अमानक बीज, नकली खाद और बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने वालों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?

Breaking Ticker

अमानक बीज, नकली खाद और बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने वालों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?

 अमानक बीज, नकली खाद और बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने वालों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?


राजेश डामर मनोज उपाध्याय थांदला 

झाबुआ। खरीफ सीजन शुरू होते ही किसान अपनी मेहनत की कमाई बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में लगा रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में अमानक बीज, नकली खाद और बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि प्रशासन तत्काल अभियान चलाकर कार्रवाई करे।

जानकारों का कहना है कि यदि किसान को अमानक बीज या नकली खाद मिल जाए तो पूरी फसल चौपट हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। वहीं बिना लाइसेंस दवाइयों की बिक्री भी किसानों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर दुकानों की नियमित जांच की जाए। बिना लाइसेंस बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अमानक सामग्री जब्त कर दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।

ज्ञात रहे कि जिले में कई जगह सोयाबीन मक्का, कपास,अन्य नकली बीजों की रिपेकिग कर धड़ल्ले से किसानों को बेच रहे ऐसे कई व्यापारि है जो किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहे ऐसा ही मामला थांदला में उजागर होने वाला है 

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कई किसान ठगी का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन का दायित्व है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बाजार की नियमित निगरानी करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

पब्लिक वॉइस न्यूज किसानों के हित में प्रशासन से मांग करता है कि खरीफ सीजन के दौरान विशेष जांच अभियान चलाकर नकली एवं अमानक कृषि सामग्री बेचने वालों पर तत्काल शिकंजा कसा जाए, ताकि किसानों की मेहनत और फसल सुरक्षित रह सके।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"