अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष शास्त्री डॉ अशोक शर्मा रविन्द्र रत्न पुरस्कर 2026 से हुए सम्मानित*

Breaking Ticker

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष शास्त्री डॉ अशोक शर्मा रविन्द्र रत्न पुरस्कर 2026 से हुए सम्मानित*

 *अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष शास्त्री डॉ  अशोक शर्मा रविन्द्र रत्न पुरस्कर 2026 से हुए सम्मानित*

*श्रीलंका से उपाधि प्राप्त ,देश विदेश में क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले डॉ शर्मा को मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । हमारे क्षेत्र के लिए एक बार पुनः गौरव का क्षण आया हे, क्षेत्र के जाने माने ज्योतिषविद डॉ अशोक जी शर्मा को ज्योतिष और पारंपरिक आध्यात्मिक ज्ञान में उनके बेहतरीन योगदान के लिए 'रवींद्र रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया हे ।। 


*ज्योतिष के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति  प्राप्त

उल्लेखनीय  हैं कि श्री डॉ शर्मा  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर ज्योतिषी और वनस्पति तंत्र के जाने-माने विद्वान हैं। उन्होंने अपना जीवन प्राचीन भारतीय ज्ञान के अध्ययन और अभ्यास में समर्पित कर दिया है।




*श्रीलंका से की हे उपाधि प्राप्त*

बता दे कि डॉ. शर्मा ने 2008 में श्रीलंका से 'डॉक्टर ऑफ़ एस्ट्रोलॉजी' की डिग्री हासिल की। ​​ज्योतिष और गूढ़ विज्ञान की समृद्ध विरासत को बचाने और बढ़ावा देने में अपनी विशेषज्ञता, शोध और समर्पण के लिए उन्हें पहचान मिली है। 'रवींद्र रत्न पुरस्कार 2026' उनकी शानदार उपलब्धियों और ज्योतिष के क्षेत्र में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान का सम्मान करता है।

*कई उपलब्धिया हासिल कर चुके हे डा शर्मा*



उल्लेखनीय है कि पूर्व में भारत के  विज्ञान भवन नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ गरिमामई समारोह में एवं महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष सम्मानित किया जा चूका है

*भारत सरकार से संबंधित संस्था ने किया सम्मानित*


डा अशोक जी शर्मा को उक्त सम्मान   भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड एनजीओ संबंधित संस्था  एनजीओ  बंगलौर  के द्वारा प्रदान किया जा रहा । उक्त संस्था देश की विभिन्न प्रतिभाओं को उनकी सराहनीय कार्यों  के लिए सम्मानित करती हे। संस्था के चेयरमैन जान थॉमस के  द्वारा 07 जुलाई को उक्त सम्मान डा अशोक शर्मा को गरिमामई आयोजन में दिया गया।

 

*मिल रही बधाई*


श्री शर्मा की इस वर्ष की इस उपलब्धि के लिए देश विदेश के अनेक व्यक्तियों सहित पेटलावद नगर के समाजसेवी अनोखीलाल मेहता, महेन्द्र अग्रवाल ,किशोर सोनी ,रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रवि मेहता , रोहित कटकानी,सराफा व्यापारी ओम सोनी , जितेंद्र कटकानी, भरत सोनी,  पत्रकार संघ, अभिभाषक संघ, व्यापारी, संघ, ब्राह्मण समाज, राजगोर ब्राह्मण समाज, डा  दादूजी महाराज संस्थान, सराफा एसोसिएशन ,सामाजिक ,

धार्मिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों , गणमान्य नागरिकों  सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाई दी हे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"