*नप के सुलभ कॉम्लेक्स की सौगात पर ठेकेदार लगा रहा पलीता*
*पूरे नगर के पानी निकासी के नाले में डाला 3इंच पाइप
,जिम्मेदारों की अनदेखी से नप अध्यक्ष की ओर परिषद की बिगड़ रही छवि*
(मनोज उपाध्याय)
थांदला ।नगर में बन रहा सुलभ कंपलेक्स नगर की जनता को मिलेगी राहत बाईपास चौराहे पर नगर पालिका चौराहा है नगर पालिका चौराहा बाईपास पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पंनदा के अथक प्रयासो से नगर में सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है ।
*होगी आमजन ओर यात्रियों को सुविधा*
नगर के सौंदर्यकरण को देखते हुए बायपास रोड एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ता है एवं नगर का अतिव्यस्तम चौराहा है जहां पर बाथरूम करने की जगह भी नहीं है कई लोग इधर-उधर बाथरूम करते हैं मगर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । यह स्वागत योग्य कदम हेनिश्चित ही सुलभ कंपलेक्स बनने से नगर की जनता को एवं बाहर की जनता को राहत मिलेगी ।
*ठेकेदार की लापरवाही से बिगड़ रही बात*
किन्तु नगर परिषद ओर अध्यक्ष महोदय के इन नगर विकास के कार्यों पर भोपाल से आए एक ठेकदारों द्वारा पलीता लगाया जा रहा हे । उल्लेखनीय हे कि इसी स्थान से एक नाला होकर गुजरता हे ,ओर पूरे नगर का पानी होकर इस नाले से गुजरता है उक्त नाला का निर्माण भोपाल के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है । ठेकेदार साहब द्वारा नाला बनने से पहले ना तो नाले की सफाई करवाई गई, नहीं नीचे सीमेंट के बड़े पाइप रखे गए। मात्र एक छोटा सा पाइप 3 इंची पाइप ठेकेदार द्वारा रख दिया गया जिससे बारिश वाला पानी 3 इंच में निकल सके आपको बता दे की शांति कॉलोनी बावड़ी मंदिर बस स्टैंड होते हुए यह नाला बायपास चौराहा से पीछे से होकर जा रहा है जिस पर सुलभ कंपलेक्स बन रहा है पूरे नाले में गंदगी फैली हुई है। कचरा पसरा फैला हुआ है, ठेकेदार द्वारा नाले पर बेसमेंट बनाया गया जिसके अंदर से पानी ओवरफ्लो होकर जा सके मगर ठेकेदार को जरा सोचाना था कि इस 3 इंच के पाइप में बारिश का पानी एवं नाले का पानी कैसे निकलेगा यह विचार में प्रश्न है?यह प्रश्न हर नगरवासी के मन में इस घटिया ओर मनमाने तरीके से किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर उठ रहा हे
*जिम्मेदार कर रहे अनदेखी*
स्थानीय नगर परिषद अधिकारी इंजीनियर द्वारा आज दिनांक तक उक्त निर्माणधीन सुलभ कांप्लेक्स का निरीक्षण नहीं किया गया जो जो लापरवाही का नतीजा बन सकता है इंजीनियर अगर आकर स्वयं यहां खड़े होकर देखा एवं पाइप डलवाते हैं तो निश्चित ही यह कंपलेक्स के नीचे से जो पानी 3 इंच पाइप में पानी जा रहा है वह बड़े सीमेंट के पाइप लगाकर उसे पानी को बहाव को निकाला जा सकता था निर्माण करने से पहले स्थानीय ठेकेदार द्वारा भी एवं नगर परिषद द्वारा भी किसी प्रकार की सफाई नहीं करवाई गई नहीं ठेकेदार द्वारा जल्दी से बारिश को देखते हुए जल्दी से निर्माण करने का प्रारंभ कर दिया लापरवाह ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई कराए बिना सीमेंट के पाइप के बिना सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण आरंभ कर दिया अब देखना यह है कि इस पर बारिश का पानी का बहाव तेज गति से कैसे जाता है या पुन हा नगर में पानी भराव की स्थिति पैदा हो सकती है,,,,,,,,,,

.jpg)


.jpg)
















