26 दिनों तक नहीं चलेगी वडोदरा–दाहोद MEMU, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Breaking Ticker

26 दिनों तक नहीं चलेगी वडोदरा–दाहोद MEMU, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी



26 दिनों तक नहीं चलेगी वडोदरा–दाहोद MEMU
,

 यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रतलाम, 3 जुलाई। वडोदरा, दाहोद और आसपास के क्षेत्रों के हजारों रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पश्चिम रेलवे ने वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू ट्रेन को 26 दिनों के लिए अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है।


रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व तटीय रेलवे के पुरी में 7 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली रथ यात्रा के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू रेक भेजी जा रही है। इसी कारण दाहोद–वडोदरा खंड में संचालित मेमू रेक उपलब्ध नहीं रहेगी।

इसके चलते ट्रेन संख्या 69233/69234 वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू का संचालन 7 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक पूरी तरह निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"