*PMUMS संगठन ने पंजीकृत कर्मचारीयो के परिवारों को किया आर्थिक सहयोग*
*विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारियों के हीतो के लिए pmums संगठन खड़ा एकजुट होकर*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कर्मचारी के कल्याण एवं विपरीत परिस्थितियों में सहयोग हेतु कल्याण कोष संगठन (PMUMS) का गठन किया हे ।जो एक ऐसा परिवार है, जो अपने साथियों एवं उनके परिवारों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी बनकर खड़ा रहता है।
*मध्यप्रदेश के समस्त पंजीकृत कर्मचारियों के सहयोग से इस बार इनको किया गया सहयोग*
स्व. कृष्ण कुमार किराड़े (जिला बालाघाट) के परिवार को ₹27,68,321/-
स्व. श्याम किशोर सोनी (जिला बैतूल) के परिवार को ₹27,87,207/-
स्व. चन्द्र प्रकाश जोशी (जिला देवास) के परिवार को ₹27,51,107/-
स्व. अमित असाती (जिला दमोह) के परिवार को ₹26,84,433/-
की सहयोग राशि प्रदान की गई।
*परिवार के साथ खड़ा संघटन*
यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कर्मचारी एकता, संवेदना, भाईचारे और पारिवारिक सुरक्षा का जीवंत उदाहरण है। किसी साथी के असमय निधन के बाद उसका परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझता, क्योंकि पूरा कर्मचारी परिवार उसके साथ खड़ा रहता है।
*भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाएँ जो प्रस्तावित हे*
संगठन द्वारा सदस्य साथियों एवं उनके परिवारों के हित में भविष्य में निम्न महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रारंभ करने पर विचार किया जा रहा है—
🔹 *पेंशन योजना* – सेवानिवृत्ति के पश्चात आर्थिक सहयोग हेतु।
🔹 *जीवनदान योजना* – दुर्घटना अथवा आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता हेतु।
🔹 *कन्यादान योजना* – पुत्री विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सहयोग हेतु।
*महत्वपूर्ण पात्रता*
इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह प्रस्तावित है कि—
*"दिवंगत साथी के नॉमिनी को नियमित सहयोग करने वाले सदस्य ही इन योजनाओं के पात्र होंगे।"*
*लगातार सहयोग करने वाले सदस्यों हेतु लगभग 1 वर्ष का लॉकिंग पीरियड* भी प्रस्तावित है।
इसलिए सभी साथियों से विनम्र अनुरोध यदि आपने अभी तक PMUMS में पंजीयन नहीं कराया है तो आज ही पंजीयन करें। नियमित सहयोग कर संगठन की एकता एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं।
अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाएं।
*"जब कर्मचारी कर्मचारी के साथ खड़ा होता है, तब कोई परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझता।"*आज का सहयोग, कल का सुरक्षा कवच है।*आज की सहभागिता, कल आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी बन सकती है।*
*पंजीयन हेतु जारी की हे लिंक*
संघ ने सेवा, सहयोग और संवेदना के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं तथा अधिक से अधिक साथियों को PMUMS परिवार से जोड़ने के लिय ऑनलाइन लिंक जारी कर सभी कर्मचारीयो को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

.jpg)

.jpg)
















