*युवा पत्रकार अर्जुन सिंह ठाकुर बने आर्याव्रत पत्रकार संघ के पेटलावद तहसील अध्यक्ष*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।युवा पत्रकार अर्जुन सिंह ठाकुर को आर्याव्रत पत्रकार संघ की पेटलावद तहसील की कमान सौंप दी गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमा और जिला अध्यक्ष हरीश राठौर की मौजूदगी में ठाकुर के नाम पर मुहर लगी।
*मिल रही बधाई*
नियुक्ति के बाद जोश से लबरेज ठाकुर ने हुंकार भरी, अब पेटलावद में पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा छोटे-बड़े सभी साथियों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज बुलंद करूंगा खबर छापने पर धमकी देने वालों को करारा जवाब मिलेगा हम निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के झंडे को और ऊंचा ले जाएंगे
ठाकुर की नियुक्ति की खबर मिलते ही पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि उनके आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लग गया।
जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने कहा,अर्जुन जैसा जुझारू और ईमानदार साथी मिलना संगठन के लिए बड़ी बात है हमें पूरा भरोसा है कि वे पत्रकार हितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे

.jpg)

.jpg)
















