*नई गाइड़ लाइन के अनुसार दिया जाए मुआवजा,फोरलेन मुआवजे को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सोपा आवेदन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। बदनावर- टिमरवानी फोरलेन सड़क परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही जमीनों के मुआवजे को लेकर करदावद क्षेत्र क किसानों ने जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट व जिल प्रशासन के सामने आपत्ति दर्ज कराते हुए आवेदन सोपा।
*वर्तमान गाइड लाइन के अनुसार मिले मुआवजा*
आवेदन में किसानों ने बताया कि शासन द्वारा पुरानी गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा तय किया जा रहा है, जबकि वर्तमान समय में जमीनों की बाजार कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। किसानों का कहना है कि वे वर्षों से इसी कृषि भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं, लेकिन प्रस्तावित मुआवजा राशि इतनी कम है कि उससे दूसरी कृषि भूमि खरीद पाना संभव नहीं होगा।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नई गाइडलाइन के अनुसार मुआवजे का पुनर्निर्धारण कर उचित भुगतान किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
*इनको भी करवाया अवगत*
ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी ,, तहसीलदार पेटलावद एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर किसान नेता महेंद्र हामड ,जितेंद्र कटरा शांतिलाल, महेंद, अमर, रणवीर सिंह मंडलोई, योगेंद्र ,नारायण, प्रहलाद मंडलोई,रघुवीरसिंह बलराम, जगदीश ,लक्ष्मण, ईश्वरलाल ,रामसिंह, मुन्नालाल, राजेंद्र ,बलराम ,ईश्वर लाल, रामचरण, कचरूलाल, मोहनलाल, संजय, कैलाश, चंद्रवीसिंह ,बद्रीलाल ,किशोर, ओमप्रकाश आदि भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

.jpg)


.jpg)
















