स्वास्थ्य ओर परियोजना विभाग ने निभाई सराहनीय भूमिका

Breaking Ticker

स्वास्थ्य ओर परियोजना विभाग ने निभाई सराहनीय भूमिका

 *स्वास्थ्य  ओर परियोजना विभाग  ने निभाई सराहनीय भूमिका*

*पिलाई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की*

*चलाया पल्स पोलियो अभियान*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार 28 जून को पूरे देश में विभिन्न पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई गईं। 

*केबिनेट मंत्री ओर कलेक्टर ने पिलाई बच्चों  को दो बूंद जिंदगी की*

इसी क्रम में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया , झाबुआ कलेक्टर डा योगेश तुकाराम भरसट  ने जिले स्तर पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई 

*पेटलावद में स्वास्थ्य विभाग ओर परियोजना विभाग ने निभाई  सराहनीय भूमिका*


वही  पेटलावद क्षेत्र के चिकित्सा विभाग ,परियोजना विभाग ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने केंदों ओर चिन्हित पोलियो  बूथों पर   बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई परियोजना अधिकारी पेटलावद अजय तिवारी ने  नगर ओर ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया ओर वार्ड 13  राजपुरा, राममोहल्ला, वार्ड 14 के  रंगरेज गली के संयुक्त  बूथ पर अलसुबह पहुंचकर ओर  वार्ड अभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।


*सभी की रही सहभागिता*

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे रहे।

खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

अभियान के दौरान ऐसे बच्चों की पहचान भी की गई जो बूथ तक नहीं पहुंच सके। उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। अधिकारियों के अनुसार अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के हजारों बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"