जामली से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Breaking Ticker

जामली से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 *जामली से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना*

*ग्रामीणों ने दी विदाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। समीपस्थ ग्राम में बाबा बर्फानी अमरनाथ के पावन दर्शन के लिए जामली से श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पहले यात्रियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यात्रा की मंगलकामना की। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन करना उनके जीवन का सौभाग्य है और वे सभी की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

श्रद्धालुओं का यह जत्था निर्धारित मार्ग से अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की भी अपील की गई। पूरे गांव में श्रद्धालुओं के प्रस्थान को लेकर उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"