*पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह पहुंचे झाबुआ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
*पेटलावद आने का दिया निमंत्रण, गर्मजोशी से पेटलावद के युवा नेताओं से दिग्गी राजा*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 27 जून को अल्प प्रवास के दौरान झबुआ पहुंचे ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का झाबुआ दोरे को लेकर कीया भव्य स्वागत| दिनांक 27=6=2026 शनिवार को पेटलावद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का झाबुआ दौरा है और झाबुआ के सर्किट हाउस पर विश्राम करेंगे यह जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह जी के स्वागत के लिए रात्रि में पेटलावद से झाबुआ के सर्किट हाउस पर पहुंच गए रात्रि में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सर्किट हाउस पर पहुंचे उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री
कांतिलाल भूरिया थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू डामर उनके साथ जैसे ही झाबुआ के सर्किट हाउस पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद दिग्गी राजा जिंदाबाद कांतिलाल भूरिया जिंदाबाद वीर सिंह भूरिया जिंदाबाद अकमल मालू डामर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिग्विजय सिंह जी का स्वागत किया वही पेटलावद व तहसील के सभी कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ता व जिले के सभी नेता से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी किया|
*पेटलावद के लिए किया आमंत्रित*
कार्यक्रम में पेटलावद कांग्रेस के नेता नगर के जुझारू युवा नेता ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व कार्यवाह अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी से हमारी वन टुवन चर्चा हुई जिससे हम काफी खुश हुए हैं और हमारे द्वारा उनसे मांग भी रखि की अगली बार जब भी आप जिले में आए तो पेटलावद होकर गुजरे जिससे हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी आपसे मिल सके और स्वागत कर सके।
*इन्होंने किया स्वागत*
सर्किट हाउस झाबुआ मैं जिला अध्यक्ष प्रकाश जी राका थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पेटलावद पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा के साथ झाबुआ जिले के सभी पद अधिकारी नेता गण भी मौजूद थे पेटलावद के कांग्रेसी कार्यकर्ता| ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष बब्बू जी काग, गोलू हमाड, विक्रम चावडा, नरेंद्र अंजना, रघुनंदन सतोगीया, नाना गोयल, गौरव जानी, जगदीश जानी, प्रभात श्रीवास्तव,कचरु आजना कैलाश भूरिया देवेन्द्र सोलकी के साथ पेटलावद तहसील के ग्रामीण भी मौजूद थे

.jpg)

.jpg)
















