*स्वच्छता अपने विचारों की कार्यशाला है पेटलावद परियोजना में चल रहा ‘सांझा चूल्हा रसोईघर स्वच्छता एवं सहयोगी निरीक्षण अभियान*’
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।स्वच्छता अपने विचारों की एक कार्यशाला है” इसी सकारात्मक सोच के साथ महिला एवं बाल विकास परियोजना पेटलावद द्वारा जिल कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट एवं जिला परियोजना अधिकारी राधुसीह बघेल के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी अजय तिवारी के द्वारा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।उक्त अभियान में समस्त सेक्टर की सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओर सहायिकाओं के द्वारा
सहभागिता की जा रही हे।
*चल रहा सातवां चरण*
आंगनवाड़ी केंद्रों के परिप्रेक्ष्य में स्वच्छता का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कार्य नियमित रूप से संचालित होते हैं। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता को बनाए रखना प्रत्येक हितग्राही के स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक माना गया है।
उल्लेखनीय है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में “सांझा चूल्हा समूह” के माध्यम से पोषाहार तैयार किया जाता है, जो रसोईघरों में पकाया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना पेटलावद द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 6 दिसंबर 2025 से “सांझा चूल्हा रसोईघर स्वच्छता एवं सहयोगी निरीक्षण अभियान” प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 6 तारीख को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों द्वारा रसोईघर एवं केंद्र परिसर की स्वच्छता में सहयोग प्रदान किया जाएगा। ओर इस अभियान का शनिवार 06 जून को सातवां चरण अभियान के रूप में चलाया गया।
*जागरूकता का उद्वेश्य*
अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका बहनों में सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वच्छता के प्रति सतत जागरूकता बनाए रखना है।

.jpg)

.jpg)
















