*आदिवासी अंचल रताम्बा में सम्पन्न हुआ भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव*
( मनोज पुरोहित)
*पेटलावद।* अखण्ड ज्योति एवं परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार पेटलावद द्वारा ग्राम रताम्बा में भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पुंसवन संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश धारण किए हुए बहनों एवं कन्याओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ ग्राम भ्रमण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञ स्थल को आम, केले के पत्तों एवं प्राकृतिक सामग्री से सजाया गया था, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं संगीतमय साधना के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं।
गायत्री परिवार द्वारा आठ मातृशक्तियों का पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराया गया तथा संस्कारों की वैज्ञानिकता एवं जीवनोपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। जनजातीय समाज को नशामुक्ति, वृक्षारोपण, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री कैलाश खेर, श्री राजेंद्र मोरिया एवं श्री निलेश राठौड़ ने किया। संगीत सहयोग कन्हैया राम भरोसे एवं मयंक बैरागी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार तहसील प्रमुख श्री रामा पटेल, गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद से ट्रस्टी श्री राजेंद्र पाटीदार, ट्रस्टी श्री लीलाशंकर पाटीदार, ट्रस्टी श्री रजनीकांत शुक्ला, पूर्व ट्रस्टी श्री सत्यनारायण पालीवाल, पूर्व ट्रस्टी श्री निलेश पालीवाल, श्री रामेश्वर पाटीदार, श्री लूणचंद्र पाटीदार, श्री राधेश्याम बैरागी, श्री खुशाल सिंह चौहान, श्री सुरेश सोलंकी, श्रीमती संगीता दीदी सोलंकी, श्री रमेश प्रिंस, श्री मोडीराम मुलेवा, श्री विट्ठल धानक, कुमारी इशिका भट्ट, श्री अशोक भट्ट, श्री सुभाष पड़ियार एवं श्री रामकृष्ण सोलंकी सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
ग्राम रताम्बा के मोहन मैड़ा, भंवरलाल गामड़, रेवसिंह भाई, लक्ष्मण मालीवाड़, केहर सिंहजी मेडा, शांतिलाल मुनिया, शांतिलाल मेडा, तोलसिह बारिया, केहर सिंह जी मेडा,भागीरथ, रामेश्वर मेडा, दयाराम गरवाल, भूर सिंह मालीवाड़, धूम सिंह मालीवाड़, राम सिंह मालीवाड़, दिलीप परमार, भूरसिंह अरड, नारायण सुखराम मेडा, ईश्वर मेडा, नर सिंह रामा ग़रवाल, सापुडा मेडा, दिनेश,विक्रम मेडा, मानसिंह भाबर, हीरका , अनसिह अरड एवं मानसिंह भाई का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ परिजन श्री जीवन जी भट्ट के विशेष मार्गदर्शन में सम्पन्न इस आयोजन ने जन-जन तक युग निर्माण एवं संस्कार चेतना का संदेश पहुंचाया।
संस्कारवान समाज निर्माण एवं जनजागरण की दिशा में यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रहा।

.jpg)


.jpg)
















