*देवभाषा संस्कृत में उत्तीर्ण कर 10 की परीक्षा दीपराज भरत शर्मा ने किया गौरवान्वित*
*कान्वेंट ओर अंग्रेजी माध्यम के दौर में संस्कृत भाषा में पढ़ाई कर दे रही सभ्यता ओर संस्कृति को बढ़ावा*
*वेद,पुराणों ओर कर्मकांड की शिक्षा ले रहे छात्र ने किया राजगौर ब्राह्मण समाज ओर परिवार को गौरवान्वित*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। हमारे अंचल की प्रतिभाओं ने हमेशा अपनि मेहनत, लगन ओर कम संसाधनों में भी बेहतरीन परिणाम देकर अपने, परिवार समाज ओर क्षेत्र को गौरवान्वित किया हे ।
*संस्कृत भाषा में उत्तीर्ण की कक्षा 10 वीं, दिए बेहतरीन परिणाम*
ऐसी एक बड़ी उपलब्धि हमारे वनवासी अंचल को फिर से मिली जिसमें क्षेत्र के होनहार छात्र दीपराज पिता भरत शर्मा ने देवभाषा संस्कृत में 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए गौरवान्वित किया हे ।
दरअसल मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में मूलरूप से कल्याणपुरा ओर वर्तमान निवासी पेटलावद के होनहार छात्र दीपराज शर्मा ने सफलता प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
दीपराज शर्मा ने कुल 340 अंक प्राप्त कर संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
*कान्वेंट ओर अंग्रेजी के दौर में देवभाषा में उत्तीर्ण होना बड़ी उपलब्धि*
उल्लेखनीय हे वर्तमान अंग्रेजी माध्यम ओर कान्वेंट स्कूलों के दौर में आज के समय में संस्कृत भाषा से अध्ययन करना अति कठिन हो चला हे । ऐसे में पुरातन काल की परम्परा अनुसार संस्कृत भाषा जिसे कि देवताओं की भाषा माना जाता हे में किसी छात्र द्वारा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना बड़ी उपलब्धि हे। जिसे दीपराज शर्मा ने उत्तीर्ण कर के बड़ी उपलब्धि हासिल की हे।
*गुरुकुल में रहकर कर्मकांड ओर पूजा विधि की भी ले रहे शिक्षा*
आपको बताते चले कि दीपराज शर्मा वर्तमान में उज्जैन स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध गोपालधाम आश्रम गुरुकुल में भारतीय संस्कृति के वेद,पुराणों का अध्ययन करते हुए कर्मकांड,ओर पूजा विधि की शिक्षा भी ग्रहण कर रहा हे।
*राजगौर ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित परिवार के होनहार छात्र हे दीपराज*
उल्लेखनीय हे कि दीपराज राजगौर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं अति सम्माननीय स्व श्री भूरालाल जी शर्मा पूर्व अध्यापक कल्याणपुरा,मोहमकोट के परपोते हे, ओर स्व श्री लक्ष्मीनारायण जी शर्मा शिक्षक एवं श्रीमती राजकुमारी शर्मा कल्याणपुरा , डा रमेशचंद्र जी शर्मा सेवानिवृत्त पशुचिकित्सक राजोद के पोते ओर सुंदरकांड मंडल से जुड़े श्री भरत शर्मा ओर श्रीमती प्रतिभा शर्मा के पुत्र हे। वही दीपराज समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गजानन पुरोहित सेवानिवृत अकाउंटेंट झाबुआ के नाती हे
*मिल रही बधाई*
।उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, राजगोर ब्राह्मण समाजजनों , शिक्षकों एवं शुभचिंतकों, ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बंधाई दी हे।

.jpg)


.jpg)
















