*संगठन की कार्यपद्धति,राष्ट्रहित ,सामाजिक आचरण जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा*
*हिन्दू जागरण मंच का दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न*
*सेवा कार्यों ओर संगठन के विस्तार का लिया संकल्प*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। झाबुआ जिले की अयोध्या के रूप में चर्चित ग्राम कल्याणपुर में हिंदू जागरण मंच का दिनांक 24 एव 25 जून को दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।
*संगठन की कार्यपद्धति ओर मूल्यों पर हुई चर्चा*
कल्याणपुर में हिंदू जागरण मंच झाबुआ जिले का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक जागरण, राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*
इस अवसर पर प्रांत संगठक मोहित सेंगर, प्रांत संयोजक भेरूलाल टाक, प्रांत आयाम टोली सदस्य कमलेश वर्मा एवं जिला संयोजक प्रकाश प्रजापत उपस्थित रहे।
सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अभ्यास वर्ग में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
*विस्तार, समरसता,सेवा कार्यों को बढ़ाने का लिया संकल्प*
कार्यक्रम के समापन पर संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

.jpg)



.jpg)
















