धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजली

Breaking Ticker

धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजली

 *धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजली*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। 10 जून मंगलवार को  महान जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

*प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

नगर के साईं मंदिर के सामने स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर क्षेत्र के वरिष्ठ  सुखराम मोरी, जितेंद्र गहलोत, हिमांशू मुनिया ,अनोखीलाल  आदि जननेताओं ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।

*लिया  आदर्शों पर चलने की प्रेरणा*


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और “उलगुलान” आंदोलन के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।


इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज में शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"