*अखिल भारतीय सीरवी महासभा महिला संगठन की नगर इकाई एवं विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद,।अखिल भारतीय सीरवी महासभा, मध्यप्रदेश महिला संगठन के तत्वावधान में पेटलावद में महिला नगर इकाई का गठन किया गया। यह गठन प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता शैलेष पंवार, प्रांतीय महिला महासचिव श्रीमती उमा लक्ष्मण काग एवं जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता परमार के मार्गदर्शन में श्री आईमाता मंदिर पेटलावद में संपन्न हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती सुनीता पति श्री मोहनलाल सोलंकी को अध्यक्ष, श्रीमती वंदना पति श्री बाबूलाल काग को उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता पति श्री गोपाल पडियार को सचिव, श्रीमती धापूबाई पति श्री दिनेश परमार को सह सचिव तथा श्रीमती रीना पति श्री मांगीलाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं श्रीमती गीताबाई पति श्री रमेशचन्द्र काग एवं श्रीमती मधुबाला पति श्री बाबूलाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। इनमें सांस्कृतिक उत्सव प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती गंगाबाई पति श्री रमेशजी परमार, कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती अलका पति श्री केतन पडियार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती वैशाली पति श्री मांगीलाल काग, व्यापारी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती भावना पति श्री दिनेश सेप्टा, मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती कमला पति श्री मोहनलाल पडियार, विद्यार्थी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती खुशी पति श्री आकाश पडियार, खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती नित्या पति श्री वीरेन्द्र काग, कृषि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती शांति पति श्री कमलेश हामड़, विधि एवं न्याय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती कविता पति श्री जितेन्द्र पडियार, सूचना एवं प्रसारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती सीमा पति श्री गिरीश परमार, धार्मिक न्याय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती संगीता पति श्री महेश सोलंकी, सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती मंजू पति श्री अनिल मुलेवा तथा सामाजिक उत्सव प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्रीमती मंजू पति श्री जगदीश भायल को सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त श्रीमती रेखा पति श्री बाबूलाल परमार एवं श्रीमती राधा पति श्री हरिकृष्ण परमार को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्रीमती प्यारी पति श्री प्रकाशचन्द्र पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी पति श्री गोपाल मुलेवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ आयोजन में समाज की महिलाएं एवं पुरुष वर्ग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित ग्रामीण इकाई एवं विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समाज हित, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता शैलेष पंवार, प्रांतीय महिला महासचिव श्रीमती उमा लक्ष्मण काग एवं जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता परमार ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित ग्रामीण इकाई एवं विभिन्न प्रकोष्ठ समाज में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे

.jpg)

.jpg)
















