खेल एवं युवा कल्याण विभाग आयोजित कर रहा समर कैंप*

Breaking Ticker

खेल एवं युवा कल्याण विभाग आयोजित कर रहा समर कैंप*

 *खेल एवं युवा कल्याण विभाग आयोजित  कर रहा  समर कैंप*

 *आरोह 2026 समर कैंप में नौनिहाल सीख रहे खेलों के गुर, नि:शुल्क मिल रहा प्रशिक्षण*

(मनोज पुरोहित)

*पेटलावद* खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विकासखंड पेटलावद द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप में बच्चों को  वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स खेल का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सांदीपनी विद्यालय खेल मैदान में संचालित इस शिविर में बच्चों का उत्साह देखने लायक है।

प्रशिक्षक हेमराज गणावा युवा समन्वयक पेटलावद एवं व्हाय डी पुरोहित खेल शिक्षक द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व की भी जानकारी दी जा रही है।


*इनकी रही उपस्थिति*

शिविर में श्री महेश भामदरे सब इंस्पेक्टर पुलिस थाना पेटलावद, श्री पुरालाल चौहान प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय पेटलावद, श्री योगेश सामवेदी एडवोकेट, सुश्री श्वेता धाकड़ सामाजिक कार्यकर्ता ने बच्चों को साइबर सुरक्षा जागरूकता, नशा मुक्त अभियान, लीडरशिप, टीम वर्क मोटिवेशनल सामाजिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास तथा सकारात्मक जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना, उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली से जोड़ना तथा खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"