*कांग्रेसी जिला पंचायत अध्यक्ष ओर प्रशासन आमने सामने, भाजपा का राजनीतिक गणित*
*झाबुआ में प्रशासनिक आदेशों को लेकर विवाद गहराया 8 जून को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान*
मनोज उपाध्याय,राजेश डामर,मनोज पुरोहित
झाबुआ। जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (रेस) एवं मनरेगा के तहत उपयंत्रियों के प्रभार में किए गए कथित नियम विरुद्ध फेरबदल को लेकर विवाद तेज हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाते हुए 8 जून 2026 को कलेक्टर कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं घेराव की चेतावनी दी है।
*नियमों का खुला उल्लंघन*
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश दिनांक 13.11.2024 के बिंदु क्रमांक 3 का उल्लंघन करते हुए उपयंत्रियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष की अनिवार्य सहमति नहीं ली गई।
*संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना*
पूर्व में अवगत करने के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक अवैध आदेशों को निरस्त नहीं किया है, जो निवांचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों की खुली अवहेलना है।
*धरना-प्रदर्शन की चेतावनी*
यदि नियम विरूद्ध आदेश तत्काल निरस्त नहीं किए गए तो 8 जून 2026 को समस्त त्रि-स्तरीय पंचायत पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय, झाबुआ पर विशाल धरना-प्रदर्शन व उग्र घेराव किया जाएगा।
पंचायती राज की गरिमा की रक्षा के लिए
विशाल धरना-प्रदर्शन व उग्र घेराव कलेक्टर कार्यालय में 08जून सोमवार को किया जाएगा।
*जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भाभर ने उठाई मांग*
जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर ने कलेक्टर से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों पर उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों के साथ न्याय हो सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

.jpg)


.jpg)
















