पुलिस थाना पेटलावद द्वारा सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा

Breaking Ticker

पुलिस थाना पेटलावद द्वारा सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा

 *पुलिस थाना पेटलावद द्वारा सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम  वार्ड 13 के आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ आयोजित*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद

साइबर सुरक्षा अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत पुलिस थाना पेटलावद द्वारा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. अनुरक्ति सबनानी एवं थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के निर्देशन में राजपुरा राममोहल्ला  स्थित वार्ड 13  के आंगनवाड़ी केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*पुलिस टीम ने दी जानकारी*

कार्यक्रम में पुलिस टीम के सदस्य उप निरीक्षक महेश भामदरे, महिला प्रधान आरक्षक के. रुनीता बामनिया, आरक्षक रविंद्र बर्डे, आरक्षक राजेंद्र परिहार एवं हेमराज गणावा (ब्लॉक युवा समन्वयक, खेल विभाग) उपस्थित रहे।


पुलिस टीम द्वारा आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं एवं बच्चों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अपराधी किस प्रकार महिलाओं एवं बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। साथ ही साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन जुआ, अनऑथराइज्ड फाइल एवं संदिग्ध लिंक, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए।

*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति ओर सहयोग*

इस अवसर पर आंगनवाड़ी टीम ने भी अभियान में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में  अजय तिवारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पेटलावद,, श्रीमती  शीला हरवाल पर्यवेक्षक ,श्रीमती राधिका जी पर्यवेक्षक, श्रीमती स्नेहलता पुरोहित कार्यकर्ता  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, दीपिका भाभर  सहायिका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

*अपील की जारी*

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"