प्राचीन धर्म स्थली श्रृंगेश्वर धाम में 29 जून पूर्णिमा को होगा भव्य महोत्सव का आयोजन*

Breaking Ticker

प्राचीन धर्म स्थली श्रृंगेश्वर धाम में 29 जून पूर्णिमा को होगा भव्य महोत्सव का आयोजन*

 *प्राचीन धर्म स्थली श्रृंगेश्वर धाम में 29 जून  पूर्णिमा को होगा भव्य  महोत्सव  का आयोजन*

 *लेवे धर्म लाभ.. महंत श्री रामेश्वरगिरिजी महाराज*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। झकनावदा  क्षेत्र स्थित अति प्राचीन एवं पावन तपोभूमि श्री श्रृंगेश्वर धाम (श्रृंगी ऋषि द्वारा स्थापित) में आगामी 29 जून 2026 (सोमवार) को पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे भगवान श्री सत्यनारायण की पावन कथा का आयोजन होगा, जिसके पश्चात महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।


*प्राचीन धर्म स्थली* 


आयोजकों के अनुसार यह पावन धाम परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री काशी गिरी जी महाराज के अथक प्रयासों से पुनर्निर्मित हुआ है तथा वर्तमान में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरी जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।महंत श्री रामेश्वरम गिरिजी महाराज ने समस्त धर्म प्रेमी जनता ओर क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील भी की हे।

पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन श्री काशी गिरी जी श्रृंगेश्वर गोधाम में किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु, गोभक्त एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान श्री सत्यनारायण एवं श्री श्रृंगेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा कथा, सत्संग एवं प्रसादी का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

*गोधाम के विकास पर होगी चर्चा*


समिति ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा की परंपरा के अनुसार इस अवसर पर गोधाम की मासिक आय-व्यय की जानकारी भी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी तथा गोधाम के विकास एवं गोसेवा से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।

श्री काशी गिरी जी श्रृंगेश्वर गोधाम परिवार ने सभी सनातन धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"